प्रियंका चोपड़ा के शो 'क्वांटिको' में भारतीय नागरिक को दिखाया आतंकवादी, फैंस ने लगाई लताड़

अभी तक जहां प्रिंयका को 'क्वांटिको' के लिए तारीफें मिल रही थीं, वहीं अब फैंस ने उनपर निशाना साध दिया है। हॉलीवुड टीवी शो 'क्वांटिको' पर भारतीयों ने अपना गुस्सा निकाला है। 'क्वांटिको' के हाल के एक एपिसोड में भारतीयों को आतंकवादी के तौर पर दिखाया गया है।

Priyanka Chopra

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इस वक्त हॉलीवुड में अपने टीवी शो 'क्वांटिको' के तीसरे सीजन की शूटिंग में व्यस्त हैं। अभी तक जहां इस शो से प्रिंयका को तारीफें मिल रही थीं, वहीं अब फैंस ने उनपर निशाना साध दिया है। हॉलीवुड टीवी शो 'क्वांटिको' पर भारतीयों ने अपना गुस्सा निकाला है। 'क्वांटिको' के हाल के एक एपिसोड में भारतीयों को आतंकवादी के तौर पर दिखाया गया है। ट्विटर यूजर्स ने प्रियंका चोपड़ा और 'क्वांटिको' के मेकर्स पर अपनी भड़ास निकाली है।

प्रियंका से नाराज फैंस

प्रियंका से नाराज फैंस

प्रियंका चोपड़ा के हॉलीवुड टीवी शो 'क्वांटिको' के हाल के एपिसोड ने भारतीयों को नाराज कर दिया है। फैंस ने शो में एक भारतीय को आतंकवादी दिखाए जाने पर कड़ी आपत्ति दर्ज की है। 1 जून को प्रसारित किए गए एपिसोड में दिखाया गया है एक भारतीय न्यूयॉर्क में एक आतंकवादी घटना की प्लानिंग कर रहा है।

भारतीय नागरिक को दिखाया आतंकवादी

भारतीय नागरिक को दिखाया आतंकवादी

शो में दिखाया जाता है कि न्यूयॉर्क में भारत-पाकिस्तान समिट होना है। तभी एमआईटी का एक प्रोफेसर यूरेनियम लेकर एक न्यूक्लियर बॉम्ब बनामे को प्लान करता है। प्रोफेसर इस आतंकवादी घटना को पाकिस्तान के सिर फोड़ने की मंशा रखता है। शो में हिंदू और रुद्राक्ष को लेकर भी कुछ बातें दिखाई गई हैं, जिससे फैंस काफी नाराज हैं।

ट्विटर पर लोगों ने ऐसे निकाला गुस्सा

ट्विटर पर लोगों ने ऐसे निकाला गुस्सा

ट्विटर पर लोगों ने शो के खिलाफ भड़ास निकाली है। एक यूजर ने कहा, 'ये कितना बेकार एपिसोड था। भारतीय नागरिक पाकिस्तान को फ्रेम करने की कोशिश कर रहा है!' वहीं एक यूजर ने लिखा, 'प्रियंका चोपड़ा, भारतीयों से मिला प्यार ही वो कारण है जिसके दमपर आज तुम्हारा दुनिया में नाम है। और तुम अपने शो क्वांटिको में भारतीयों को आतंकवादी दिखा रही हो?' पढ़िये बाकी यूजर्स ने क्या कहा-

ये भी पढ़ें: हुआ खुलासा! इस अमेरिकी सिंगर को डेट कर रहीं हैं प्रियंका चोपड़ा, फैंस ने बताया 'हॉटेस्ट कपल'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+