भारत के ऐप बैन करने से भड़का चीन, भारतीय टीवी, वेबसाइटों पर लगाया प्रतिबंध
नई दिल्ली। भारत के 59 चाइनीज ऐप पर रोक लगाए जाने के बाद चीन सरकार ने भी भारतीय वेबसाइट्स पर प्रतिबंध लगा दिया है। अब बिना वर्चुअल प्राइवेट नेटवर्क (वीपीएन) के भारतीय चैनल और वेबसाइट को चीन में नहीं एक्सेस किया जा सकेगा। हालांकि वीपीएन भी चीन सरकार ने फिलहाल बैन किया हुआ है। इससे भारतीय वेबसाइट किसी भी तरह से वहां नहीं खुल रही हैं।
Recommended Video

भारतीय टीवी चैनल अब सिर्फ आईपी टीवी के जरिए ही देखे जा सकेंगे
बीजिंग के एक डिप्लोमेटिक सोर्स के मुताबिक, भारतीय टीवी चैनल अब सिर्फ आईपी टीवी के जरिए ही देखे जा सकते हैं। बता दें कि वीपीएन के जरिए सेंसर की गई वेबसाइट्स को एक्सेस किया जा सकता है। हालांकि चीन वीपीएन को भी ब्लॉक कर रहा है। भारत की वेबसाइट ही नहीं चीन में गूगल और फेसबुक जैसी वेबसाइट भी बैन हैं।

भारत ने 59 ऐप पर लगाया है बैन
एक दिन पहले सोमवार को ही यूजर्स के डेटा की सुरक्षा और राष्ट्रीय सुरक्षा का हवाला देते हुए भारत सरकार ने 59 चीनी ऐप्स को बैन करने का फैसला लिया है। भारत की ओर से कहा गया है कि इन चाइनीज ऐप्स के सर्वर भारत से बाहर मौजूद हैं और इनके जरिए यूजर्स का डेटा चुराया जा रहा था। इन 59 ऐप्स में टिक टॉक, यूसी ब्राउजर, हेलो और शेयर इट जैसे काफी पॉपुलर ऐप्स भी हैं।

भारत और चीन के बीच चल रहा है तनाव
भारत और चीन के बीच बीते कुछ समय से तनाव चल रहा है। 15 जून को लद्दाख की गलवान वैली में भारत-चीन सैनिकों के बीच हुई हिंसक झड़प हुई थी। जिसमें 20 भारतीय सैनिकों की जान चली गई थी। इसके बाद से दोनों देशों के बीच तनाव बहुत बढ़ा हुआ है। ऐसे में भारत सरकार के ऐप पर बैन को आर्थिक स्तर पर चीन को झटका देने के लिहाज से भी देखा जा रहा है। वहीं चीन की सरकारी मीडिया की ओर से कहा गया है कि चीन से इस तरह के मुकाबले में भारत नुकसान उठाएगा।
-
Balen Shah Government: नेपाली गृह मंत्री के बयान ने उड़ा दी भारत की नींद, चीन को लेकर क्या कहा? -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे' -
Jaishankar UAE visit: जंग के बीच जयशंकर का मास्टरस्ट्रोक! यूएई के राष्ट्रपति से मिले, भारतीय के लिए बड़ा ऐलान -
Crude Oil Price Hike: हॉर्मुज पर ट्रंप की घेराबंदी से कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल,भारत में क्या है रेट? -
मध्यप्रदेश बना चीतों के पुनरुद्धार का प्रमुख केंद्र, कूनो में मादा चीता ने दिए 4 शावकों को जन्म -
Asha Bhosle: कौन होगा आशा भोसले का उत्तराधिकारी? किसको मिलने वाली है अरबों की संपत्ति, दो नाम रेस में सबसे आगे -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
16 की उम्र में आशा भोसले ने लता दीदी के सेक्रेटरी से की शादी, पति ने घर से निकाला, RD Burman ने थामा हाथ -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच'












Click it and Unblock the Notifications