'अर्थव्यवस्था का नष्ट कर रहा संवैधानिक पद पर बैठा व्यक्ति', जगदीप धनखड़ ने राहुल गांधी को यूं लिया आड़े हाथों
Jagdeep Dhankhar: उप-राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने हिंडनबर्ग मामले को लेकर इशारों-इशारों में राहुल गांधी को आड़े हाथों लिया। धनखड़ ने राहुल गांधी को घेरते हुए कहा कि 'संवैधानिक पद पर बैठा व्यक्ति' भारतीय अर्थव्यवस्था को नष्ट करने के कोशिश कर रहा है।
धनकड़ की यह टिप्पणी कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर केंद्रीत माना जा रहा है, जिन्होंने अमेरिकी शॉर्ट-सेलर हिंडनबर्ग रिसर्च की नवीनतम रिपोर्ट पर टिप्पणी की थी। जगदीप धनखड़ ने कहा कि हमारे युवाओं को उन ताकतों का समान रूप से खंडन करना चाहिए जो पक्षपातपूर्ण या स्वार्थ को हमारे राष्ट्र से ऊपर रखते हैं।

यह बातें धनखड़ ने ये बातें NLU दिल्ली में आईपी कानून और प्रबंधन में संयुक्त मास्टर्स/एलएलएम डिग्री के पहले बैच को संबोधित करते हुए कहीं हैं। उन्होंने अपने संबोधन के दौरान आगे चिंता व्यक्त की कि संवैधानिक पदों पर बैठे लोग सुप्रीम कोर्ट से एक ऐसे नैरेटिव पर स्वतःसंज्ञान लेने के लिए कह रहे हैं, जो हमारी अर्थव्यवस्था को बर्बाद करने के उद्देश्य से फैलाया जा रहा है।
उन्होंने जोर देकर कहा कि इस तरह की हरकतें भारत की प्रगति और विकास में बाधा बन सकती हैं। इतना ही नहीं, राहुल गांधी ने हिंडनबर्ग रिपोर्ट पर चर्चा करते हुए सुप्रीम कोर्ट से हस्तक्षेप करने की मांग की थी। धनखड़ ने सवाल किया कि क्या अन्य देशों की सर्वोच्च अदालतें कभी ऐसे मामलों का "स्वतः संज्ञान" लेती हैं।
उन्होंने इस बात पर प्रकाश डाला कि संस्थानों का अधिकार क्षेत्र भारतीय संविधान द्वारा परिभाषित किया गया है और इसका सम्मान किया जाना चाहिए। धनखड़ ने कहा, "संस्था का अधिकार क्षेत्र भारतीय संविधान द्वारा परिभाषित किया गया है, चाहे वह विधायिका हो, कार्यपालिका हो, न्यायपालिका हो। न्यायालयों का अधिकार क्षेत्र तय किया जाता है।'
दुनिया भर में देखें, अमेरिका में सर्वोच्च न्यायालय, ब्रिटेन में सर्वोच्च न्यायालय या अन्य प्रारूपों को देखें। क्या एक बार भी स्वतः संज्ञान लिया गया है? क्या संविधान में जो प्रावधान है उससे परे कोई व्यवस्था बनाई गई है? संविधान मूल क्षेत्राधिकार, अपीलीय क्षेत्राधिकार प्रदान करता है। साथ ही साथ यह समीक्षा भी प्रदान करता है।
क्या एक बार भी स्वतः संज्ञान लिया गया है? क्या संविधान में जो प्रावधान है उससे परे कोई उपाय बनाया गया है? संविधान मूल क्षेत्राधिकार, अपीलीय क्षेत्राधिकार प्रदान करता है। यह समीक्षा भी प्रदान करता है, लेकिन हमारे यहाँ क्यूरेटिव पेटिशन भी है! यदि आप इन बारीकियों पर ध्यान केंद्रित नहीं करते हैं, तो मुझे आश्चर्य होगा यह कौन करेगा। इसके बारे में आपको सोचना चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications