चीन में खुलेंगे भारतीय शाकाहारी रेस्‍टोरेंट्स

कोलकाता। चीन के कुनमिंग शहर में नागरिक एजेंसियां ज्यादा से ज्यादा भारतीय शाकाहारी रेस्तरां स्थापित करने तैयारी कर रहीं हैं। इसका उद्देश्य भारतीय पर्यटकों के लिए क्षेत्रीय बाजार का माहौल कायम करना है। यह जानकारी एक आधिकारिक बयान से मिली है।

Indian restaurants

युन्नान प्रांत की राजधानी कुनमिंग की दो प्रमुख पर्यटन एजेंसियों ने भारत चीन सहयोग संवर्धन केंद्र के साथ एक करार पर हस्ताक्षर किए हैं, जिसके परिणामस्वरूप दोनों क्षेत्रों के पर्यटन और सांस्कृतिक संबंधों में बेहतरी होगी, खास तौर से पश्चिम बंगाल के साथ जो कि यहां से मात्र दो घंटे की हवाई यात्रा की दूरी पर है।

कुनमिंग नगर पर्यटन विकास आयोग के ली जिन डाई के मुताबिक, कुनमिंग की खासियत यह है कि यहां का मौसम पूरे साल सुहावना रहता है।

डाई ने बुधवार को बताया, "हालांकि, समस्या यह है कि हमारे पास ज्यादा भारतीय रेस्तरां नहीं हैं। यहां पर तीन-चार ही ऐसे स्थान हैं जहां पर आपको भारतीय पकवान मिल सकते हैं, लेकिन वे भी पूरी तरह से शाकाहारी भोजन नहीं परोसते हैं। चाइनीज खाने के लिए यहां पर तकरीबन 20 से 30 रेस्तरां हैं। भारतीय पर्यटकों के लिए हम एमओयू के आधार पर अच्छे शाकाहारी रेस्तरां उपलब्ध कराएंगे।"

डाई ने कहा कि उनका विभाग कुनमिंग को एक साप्ताहांत पर्यटक स्थल के रूप में विकसित करने का प्रयास कर रहा है।

इंडो-एशियन न्‍यूज सर्विस

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+