Indian Railways: यूपी-बिहार-एमपी से गुजरने वाली कुछ ट्रेनें रद्द, कई के रूट बदले- पूरी लिस्ट यहां देखिए

नई दिल्ली, 13 दिसंबर: नॉर्थ सेंट्रल रेलवे ने दोहरीकरण और नॉन-इंटरलॉक कार्यों के मद्देनजर बिहार-यूपी-एमपी और महाराष्ट्र-कर्नाटक और तेलंगाना से गुजरने वाली कई ट्रेनों को या तो रद्द कर दिया है या उनके रूट डायवर्ट कर दिए हैं। इसकी वजह से 23 दिसंबर तक की कई ट्रेनें प्रभावित हो रही हैं। इसलिए जिन रेल यात्रियों को इस दौरान ट्रेनों से सफर करना है, उनके लिए ऐसी ट्रेनों की लिस्ट पर नजर डाल लेना जरूरी है। यात्री इसी के हिसाब से अपने कार्यक्रमों में फेरबदल भी कर सकते हैं। पुराने रूट पर परिचालन तभी शुरू हो पाएगा, जब कमिश्नर ऑफ रेलवे सेफ्टी उसके लिए हरी झंडी दिखाएंगे।

रेल सफर शुरू करने से पहले इन ट्रेनों के बारे में जरूर जान लें

रेल सफर शुरू करने से पहले इन ट्रेनों के बारे में जरूर जान लें

भारतीय रेलवे ने उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र या दक्षिण भारत से गुजरने वाली कई ट्रेनों को या तो रद्द कर दिया है या उनके रूट डायवर्ट कर दिए गए हैं। नॉर्थ सेंट्रल रेलवे ने झांसी-कानपुर सेंट्रल सेक्शन पर दोहरीकरण की प्रक्रिया को पूरा करने के लिए यह व्यवस्था की है। इसके तहत इस सेक्शन के ननखास-मोठ-एरिच रोड-परौना स्टेशनों के बीच नॉन-इंटरलॉक का कार्य किया जाना है। जब नॉन-इंटरलॉक का काम पूरा हो जाएगा, फिर कमिश्नर ऑफ रेलवे सेफ्टी इसका मुआयना करेंगे, फिर उसके मुताबिक गाड़ियों के परिचालन की अनुमति दी जाएगी। नॉर्थ सेंट्रल रेलवे के प्रवक्ता पंकज कुमार सिंह ने कहा है, 'इस कार्य की वजह से यूपी, बिहार, महाराष्ट्र, कर्नाटक और चेन्नई रूट से गुजरने वाली ट्रेनें रद्द और डायवर्ट की जा रही हैं। यात्रियों का यात्रा शुरू करने से पहले ट्रेनों का समय चेक कर लेना चाहिए।'

कैंसिल की जाने वाली ट्रेनों की लिस्ट

कैंसिल की जाने वाली ट्रेनों की लिस्ट

उत्तर मध्य रेलवे ने जिन ट्रेनों का रद्द किया है, वे हैं-

  • 12597- गोरखपुर-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस साप्ताहिक एक्सप्रेस (यह ट्रेन 14 और 21 दिसंबर को गोरखपुर से कैंसिल रहेगी)
  • 12598- छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस-गोरखपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस (15 और 22 दिसंबर को यह ट्रेन छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से रद्द की गई है)
  • 12103- पुणे-लखनऊ जंक्शन साप्ताहिक एक्सप्रेस 21 दिसंबर को रद्द रहेगी
  • 12104- लखनऊ जंक्शन- पुणे साप्ताहिक एक्सप्रेस 22 दिसंबर को रद्द रहेगी
  • 11407- पुणे-लखनऊ जंक्शन एक्सप्रेस 14 और 21 दिसंबर को रद्द रहेगी
  • 11408- लखनऊ जंक्शन-पुण एक्सप्रेस 16 और 23 दिसंबर को रद्द रहेगी
  • 11109- झांसी-लखनऊ जंक्शन 12 से 22 दिसंबर तक रद्द रहेगी
  • 11110- लखनऊ जंक्शन-झांसी 12 से 22 दिसंबर तक रद्द रहेगी
इन ट्रेनों को डायवर्ट किया गया है

इन ट्रेनों को डायवर्ट किया गया है

रेलवे ने दोहरीकरण और नॉन-इंटरलॉक प्रक्रिया के लिए कई ट्रेनों को डायवर्ट करके चलाने का फैसला किया है।

  • 11123- ग्वालियर- बरौनी एक्सप्रेस। यह ट्रेन 12, 14, 15, 17, 18, 19, 21 और 22 दिसंबर को झांसी-ग्वालियर-भिंड-इटावा-कानपुर सेंट्रल के रास्ते चलेगी
  • 11124- बरौनी- ग्वालियर एक्सप्रेस। यह ट्रेन बरौनी से कानपुर सेंट्रल-इटावा-भिंड-ग्वालियर-झांसी के रास्ते 11,12,13,15,16,18,19, और 20 दिसंबर को डायवर्ट होकर चलेगी।
  • 16093- चेन्नई- लखनऊ जंक्शन एक्सप्रेस। चेन्नई से चलने वाली ये ट्रेन 11,14,18 और 21 दिसंबर को झांसी-ग्वालियर-भिंड-इटावा और कानपुर सेंट्रल होकर जाएगी।
  • 16094- लखनऊ जंक्शन- चेन्नई एक्सप्रेस। लखनऊ से यह ट्रेन 13,16 और 20 दिसंबर को कानपुर सेंट्रल-इटावा-भिंड-ग्वालियर-झांसी के रास्ते चलेगी।
  • 19306- गुवाहाटी-इंदौर एक्सप्रेस। 12 और 19 दिसंबर को गुवाहाटी से चलने वाली यह ट्रेन वाया कानपुर सेंट्रल- इटावा-भिंड-ग्वालियर-झांसी होकर चलेगी।
  • 15066- पनवेल- गोरखपुर एक्सप्रेस। 11,13,14,15,17,18,20 और 21 दिसंबर को पनवेल से चलने वाली यह ट्रेन वाया झांसी-ग्वालियर-भिंड-इटावा-कानपुर सेंट्रल चलेगी।
  • 12589- गोरखपुर-सिकंदराबाद एक्सप्रेस। 22 दिसंबर को गोरखपुर से चलने वाली इस ट्रेन को कानपुर सेंट्रल-इटावा-भिंड-ग्वालियर-झांसी के रास्ते डायवर्ट किया जाएगा।
इन ट्रेनों को भी डायवर्ट किया गया है

इन ट्रेनों को भी डायवर्ट किया गया है

  • 20104- गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस। 21 दिसंबर को गोरखपुर से चलने वाली यह ट्रेन वाया कानपुर सेंट्रल-इटावा-भिंड-ग्वालियर-झांसी होकर जाएगी।
  • 12107-लोकमान्य तिलक टर्मिनस-लखनऊ जंक्शन एक्सप्रेस। लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 11,13,15,18 और 20 दिसंबर को चलने वाली यह ट्रेन वाया झांसी-आगरा कैंट-टुंडला-कानपुर सेंट्रल चलेगी।
  • 11079- लोकमान्य तिलक टर्मिनस- गोरखपुर एक्सप्रेस। 16 दिसंबर को लोकमान्य तिलक टर्मिनस से छूटने वाली यह ट्रेन वाया झांसी-आगरा कैंट-टुंडला-कानपुर सेंट्रल चलेगी।
  • 22534- यशवंतपुर-गोरखपुर एक्सप्रेस। 15 दिसंबर को यशवंतपुर से चलने वाली यह ट्रेन वाया झांसी-आगरा कैंट-टुंडला-कानपुर सेंट्रल चलेगी।
  • 15024- यशवंतपुर-गोरखपुर एक्सप्रेस। 16 दिसंबर को यशवंतपुर से चलने वाली यह ट्रेन वाया झांसी-आगरा कैंट-टुंडला-कानपुर सेंट्रल डायवर्ट होकर चलेगी।
  • 15101- छपरा-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस। 14 और 21 दिसंबर को छपरा से यह ट्रेन वाया प्रयागराज-मानिकपुर-खजुराहो-ललितपुर होकर चलेगी।
  • 15102- लोकमान्य तिलक टर्मिनस- छपरा एक्सप्रेस। 16 दिसंबर को लोकमान्य तिलक टर्मिनस से चलने वाली यह ट्रेन वाया ललितपुर-खजुराहो-मानिकपुर-प्रयागराज होकर चलेगी।
ट्रेनों में अभी नहीं मिलेंगे कंबल

ट्रेनों में अभी नहीं मिलेंगे कंबल

इस बीच इंडियन रेलवे ने ट्रेनों में बेडरोल और कंबल देने की सेवा को वापस लेने का फैसला लिया है। यह कोविड-19 के संक्रमण के मद्देनजर लिया गया फैसला है। रेलवे ने साफ किया है कि मौजूदा परिस्थितियों में वह यात्रियों को यह सेवा नहीं शुरू करने जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+