आज से बदली ट्रेनों की टाइमिंग, सफर से पहले जान लें वरना बढ़ेगी मुश्किल

नई दिल्ली। अगर आप ट्रेन से सफर करते हैं तो ये खबर आपके लिए बेहद खास है। रेलवे ने ट्रेन की समयसारिणी में आज से बदलाव किया है। 1 जुलाई से ट्रेनों की टाइमिंग बदल जाएगी। रेलवे ने 1 जुलाई से कई ट्रेनों की टाइमटेबल में बदलाव किया है। भारतीय रेल हर साल समयसारणी में एक जुलाई से बदलाव करता है। रेलवे ने नई समयसारिणी के साथ-साथ कुछ ट्रेनों के नाम में भी बदलाव किया है।

 रेलवे ने बदला ट्रेनों का समय

रेलवे ने बदला ट्रेनों का समय

रेलवे ने 1 जुलाई से कई ट्रेनों के परिचालन समय में बदलाव किया है। कुछ ट्रेनों के नाम में भी बदलाव किए गए हैं। कुछ नई ट्रेन का परिचालन भी शुरू किया गया है। रेलवे ने 1 जुलाई से इंदौर-उज्जैन पैसेंजर ट्रेन का समय बदल दिया है। यह ट्रेन इंदौर से शाम 6 बजे ही रवाना होगी, लेकिन बरलई स्टेशन पर शाम 6.46 की जगह शाम 6.34 बजे पहुंचेगी, वहीं बाकी स्टेशनों पर पहुंचने के समय में बदलाव हुआ है।

 शुरू होंगी नई ट्रेनें

शुरू होंगी नई ट्रेनें


रांची के न जदीक हटिया स्टेशन से शांकी के लिए पैसेंजर ट्रेन शुरू हो रही है। वहीं रांची-हावड़ा के लिए नई ट्रेन शुरू होगी। इसके अलावा सिंकदराबाद-दरभंगा एक्सप्रेस दो जुलाई से फिर शुरू हो रही है। हैदराबाद-रक्सौल के बीच डेढ़ साल पहले बंद पड़ी हैदराबाद-रक्सौल एक्सप्रेस फिर से शुरू हो रही है।

 ट्रेनों के नाम में हुआ बदलाव

ट्रेनों के नाम में हुआ बदलाव

1 जुलाई से कई ट्रेनों के नाम में बदलाव किया गया है तो कई ट्रेनों की रफ्तार बढ़ाई गई है। रेलवे ने 1 जुलाई से धनबाद-एलेप्पी एक्सप्रेस की रफ्तार बढ़ाई है। वहीं धनबाद-चंद्रपुरा रेल लाइन पर वनांचल एक्सप्रेस और रांची-हावड़ा इंटरसिटी एक्सप्रेस को उनके पुराने मार्ग पर लाया जा रहा है। रेलवे ने नई समय सारिणी के अनुसार धनबाद से खुलने और यहां से होकर गुजरने वाली 16 ट्रेनों के समय में बदलाव किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+