Indian Railways: अब हिंदी में बुक कर सकते हैं रेल टिकट, जानिए क्या करना होगा
नई दिल्ली, 29 सितंबर। भारतीय रेलवे की तरफ से बड़ी जानकारी सामने आई है, अब आप हिंदी में भी आनलाइन आरक्षित टिकट बुक कर सकते हैं। यूटीएस की वेबसाइट या एप के जरिए अब कोई भी हिंदी भाषा में अपनी टिकट बुक करा सकता है। भारतीय रेलवे की पैसेंजर ट्रेनों में सफर करने के लिए अधिकांश लोग ऑनलाइन माध्यम से आरक्षित टिकट बुक करते हैं, कई लोगों को अंग्रेजी समझने में परेशानी को देखते हुए रेल मंत्रालय ने ये फैसला लिया।

हिंदी में दर्ज कर सकते हैं मांगी गई जानकारी
रेल मंत्रालय द्वारा जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक यूटीएस मोबाइल ऐप के यूजर हिंदी में टिकट बुक करते समय मांगी गई जानकारी दे सकते हैं। पहले नाम-पता आदि सब अंग्रेजी में लिखना पड़ता था। इसके अलावा रेल मंत्रालय द्वारा लॉन्च किया गया ये ऐप कई अन्य सुविधाओं के साथ आता है। यात्रियों को आरक्षित टिकट के लिए रेलवे स्टेशन की खिड़की के सामने खड़ा होना नहीं पड़ता, ऑनलाइन ही टिकट बुक की जा सकती है।

ऐप पर है 1.47 करोड़ रजिस्टर्ड यूजर्स
रेल मंत्रालय के अनुसार वर्तमान में यूटीसी ऐप पर करीब 1.47 करोड़ रजिस्टर्ड यूजर्स हैं। इनकी संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है, हिंदी भाषी लोगों के लिए हिंदी में आया ये अपडेट टिकट बुकिंग को काफी आसान बनाता है। वहीं, कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए भी ऑनलाइन टिकट बुकिंग पर काफी जोर दिया गया है। यात्रियों को भी कोरोना काल में टिकट काउंटर से टिकट लेने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। रेलवे ने UTS ऐप को लॉन्च कर यात्रियों को बड़ी राहत दी है।

ऐप पर ऐसे बुक करें टिकट
- सबसे पहले आपको अपने मोबाइल में यूटीएस ऐप को इंस्टॉल करना होगा।
- इसके बाद आपको इसके साथ अपने मोबाइल नंबर को रजिस्टर करें।
- अब आप मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
- इसके बाद ऐप में आपको टिकट बुक करने के दो ऑप्शन दिखाई देंगे।
- बुक एंड पेपर (पेपरलेस) और बुक एंड प्रिंट (पेपर) इन दोनों में से किसी का भी चुनाव करके आप टिकट बुकिंग की प्रक्रिया को शुरू कर सकते हैं।
- यदि आप पेपरलेस का विकल्प चुनते हैं, तो आपको स्टेशन पर टिकट वेंडिंग मशीन से टिकट निकालने की आवश्यकता नहीं होगी।
यह भी पढ़ें: Indian Railway: 1 अक्टूबर से लागू होगा रेलवे का नया टाइम टेबल, जानिए क्या होंगे बदलाव












Click it and Unblock the Notifications