ट्रेन से सफर करने वालों के लिए खुशखबरी, थर्ड AC से भी सस्ते में करें एसी कोच में सफर
नई दिल्ली। अगर आप ट्रेन से सफर करते हैं तो आपके लिए बड़ी खुशखबरी है। अब आप कम किराए में ट्रेन में आरामदायक सफर कर सकते हैं। कम किराया चुकाकर आप एसी में सफर कर सकते हैं। इसके लिए आपको थर्ड एसी से भी कम किराया चुकाना होगा।

कम पैसे में आरामदायक सफर
अब तक भारत में सबसे कम खर्च में गरीब रथ ट्रेनों में ही आप एसी का मजा ले सकते हैं, लेकिन इन ट्रेनों में टिकट पाना किसी जंग जीतने जैसा है। इन ट्रेनों में टिकट के लिए मारामारी को देखने के बाद रेलवे आपके लिए एक बेहतरीन योजना ले आ रही है। अब आप कम किराए में एसी कोच में सफर का मजा ले सकते हैं को भी किसी भी एक्सप्रेस और सुपर फास्ट ट्रेनों में।

इकॉनोमी एसी कोच
रेलवे की नई योजना के मुताबिक अब आपको कम किराए में एसी कोच में सफर के लिए गरीब रथ पर निर्भर नहीं रहना होगा, क्योंकि रेलवे जल्द ही हर ट्रेनों में 'इकोनॉमी एसी क्लास' की सेवा शुरू करने जा रही है। इस कोच में यात्रा करने के लिए यात्रियों को थर्ड एसी से कम किराया चुकाना होगा।

कम किराए में एसी का मजा
रेलवे की इस योजना के मुताबिक आप कम किराया चुकाकर इकॉनोमी एसी क्लास में सफर कर सकते हैं। इस इकोनॉमी एसी क्लास के कोचों में आपकों कंबल की जरूरत नहीं होगी, क्योंकि इसका तापमान 24-25 डिग्री सेल्सियस होगा।

क्या होगी खासियत
इकोनॉमी एसी क्लास के कोचों में ऑटोमेटिक दरवाजे होंगे, इन कोचों में कैटरिंग की सुविधा सामान्य ट्रेनों की तरह ही होंगे, हलांकि माना जा रहा है कि बर्थ की चौड़ाई कम हो सकती है।












Click it and Unblock the Notifications