रेलवे ने निकाली 1 लाख पदों की भर्ती, 2 करोड़ लोगों ने किया आवेदन

Recommended Video

      Railway की 90,000 Vacancies के लिए 2 Crore Applicant लोगों ने भरा Form | वनइंडिया हिन्दी

      नई दिल्लीः हाल ही में भारतीय रेलवे ने एक लाख खाली अतिरिक्त पदों के लिए आवेदन मांगे थे, जिसके लिए रेलवे को दो करोड़ से ज्यादा आवेदन मिले हैं। सोमवार को इसकी जानकारी देते हुए रेलवे ने बताया कि अभी भी पंजीकरण के पांच दिन बचे हुए हैं, उससे पहले ही दो करोड़ के आवेदन आ चुके हैं।

      रेलवे को मिले दो करोड़ आवेदन

      रेलवे को मिले दो करोड़ आवेदन

      रेलवे के समूह ग और समूह घ के 90 हजार पदों और रेल सुरक्षा बलों के 9500 पदों के लिए ऑनलाइन परीक्षा होनी है। इस बारे में रेल मंत्रालय के एक अधिकारी का कहना है कि ‘आज तक, दो करोड़ से अधिक उम्मीदवारों ने इन पदों के लिए आवेदन किया है और यह संख्या अभी और बढ़ेगी क्योंकि समय सीमा समाप्त होने में अब भी पांच दिन शेष हैं।'

      लोको पायलट और टेक्नीशियन के 26502 पद भरे जाने हैं

      लोको पायलट और टेक्नीशियन के 26502 पद भरे जाने हैं

      रेलवे अधिकारी ने बताया कि सहायक लोको पायलट और टेक्नीशियन के ही 50 लाख से अधिक ऑनलाइन आवेदन प्राप्त हुए हैं। लोको पायलट और टेक्नीशियन के 26502 तथा समूह घ के 62907 पद भरे जाने हैं।

      इस बार बढ़ा दिया था परीक्षा शुल्क

      इस बार बढ़ा दिया था परीक्षा शुल्क

      इस बार भारतीय रेलवे ने भर्ती परीक्षा पर परीक्षा शुल्क भी बढ़ा दिए थे। जिस पर रेल मंत्री पीयूष गोयल ने कहा था कि शुल्क बढ़ाने का फैसला इसलिए लिया गया था ताकि परीक्षा के लिए गंभीर उम्मीदवार ही आवेदन करें। भर्ती के लिए पूर्व में आवेदन कर चुके कैंडिडेट को रेलवे भर्ती बोर्ड 500 में से 400 रुपए लौटाएगा। इसके लिए बोर्ड ने वेबसाइट पर स्टूडेंट्स से उनकी बैंक खाते की डिटेल भी मांगी है।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+