सामने आया भारतीय रेलवे के 'बाहुबली इंजन' Wag12B का वीडियो, ट्रैक पर देखकर खड़े हो जाएंगे रोंगटे
भारतीय रेलवे में दो तरह के इंजन का इस्तेमाल होता है। पहला इलेक्ट्रिक और दूसरा डीजल इंजन है, जिसे मुख्य रूप से इस्तेमाल किया जाता है। हालांकि कुछ विशेष मौकों पर इस्टीम इंजन का भी इस्तेमाल किया जाता है।
लेकिन अगर भारतीय रेलवे के सबसे ताकतवर इंजन की बात करें तो इसका इस्तेमाल मालगाड़ी को खींचने के लिए किया जाता है। इसकी बड़ी वजह है कि मालगाड़ी में हजारों टन का माल होता है, जिसे मालगाड़ी के इंजन को खींचना होता है।

इस ट्रेन का वजन सामान्य ट्रेन से कई गुना अधिक होता है। ऐसे में इस ट्रेन के लिए काफी ताकतवर इंजन की आवश्यकता होती है। भारतीय रेलवे के सबसे ताकतवर इंजन की बात करें तो यह Wag12B है, इसे सबसे ताकतवर इलेक्ट्रिक लोकोमोटिव के तौर पर जान जाता है।
Recommended Video
इस इंजन का वीडियो रेलवे मंत्रालय ने शेयर किया है जिसे देखकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। वीडियो में देखा जा सकता है कि Wag12B इंजन डबल डेकर मालगाड़ी को खींच रहा है। रेलवे मंत्रालय ने भी इस वीडियो को शेयर करते हुए इसे सबसे ताकतवर इलेक्ट्रिक लोकोमोटिक करार दिया है।
मई 2020 तक Wag 11 को भारतीय रेल का सबसे ताकतवर इंजन के तौर पर जाना जाता था। इसकी कुल क्षमता 11 हजार हॉर्स पॉवर थी। लेकिन 18 मई 2020 को Wag 12B भारतीय रेलवे के बेड़े में शामिल हुआ और यह सबसे ताकतवर इंजन बन गया।
18 मई 2020 को पंडित दीन दयाल उपाध्याय स्टेशन से शिवपुर की यात्रा पर पहली बार यह इंजन निकला था। इसकी कुल क्षमता 12 हजार हॉर्स पॉवर है। यह दुनिया के सबसे शक्तिशाली इंजन में भी शुमार है। इस इंजन का निर्माण बिहार के मधेपुरा स्थित MELPL में हुआ है।
बता दें कि फ्रांस की Alstom कंपनी के साथ करार हुआ है, इसी के तहत इस इंजन का निर्माण हो रहा है। इसकी रखरखाव का काम उत्तर प्रदेश के सहरानपुर और महाराष्ट्र के नागपुर यार्ड में होता है। यह इंजन 180 टन का है, जबकि यह 6000 टन के वजन को खींचने की क्षमता रखता है। इसकी अधिकतम रफ्तार 120 किलोमीटर प्रति घंटा है।












Click it and Unblock the Notifications