लॉकडाउन: चीन और पाक सीमा पर सुरक्षा होगी और मजबूत, स्पेशल ट्रेन से पहुंचेंगे जवान

नई दिल्ली। देश में चल रहे कोरोना संकट के बीच भी भारतीय सेना सीमा की सुरक्षा में मुस्तैदी से डटी हुई है। सीमा की सुरक्षा और मजबूत करने के लिए भारतीय सेना जल्द ही उत्तरी और पूर्वी सीमा पर और जवानों की तैनाती करेगी। इसके लिए दो स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। जिससे सैनिकों को लॉकडाउन में सीमा तक पहुंचाया जा सके। वहीं ट्रेन में सफर करने वाले जवानों का पहले मेडिकल चेकअप किया जाएगा।

corona

न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक लॉकडाउन के दौरान सीमा तक जवानों को पहुंचाने के लिए सेना ने रेलवे के साथ दो ट्रेनें चलाने का फैसला लिया है। इसमें पहली ट्रेन 17 अप्रैल को बेंगलुरु से चलेगी, जो अंबाला होते हुए जम्मू पहुंचेगी, जबकि दूसरी ट्रेन 18 अप्रैल को बेंगलुरु से गुवाहाटी के लिए जाएगी। वहीं आने वाले कुछ हफ्तों में और स्पेशल ट्रेनें चलाए जाने का विचार किया जा रहा है। कोरोना के प्रकोप के चलते भारतीय सेना ने साफ कर दिया है कि जो सैनिक क्वारंटाइन पीरियड पूरा कर चुके हैं और पूरी तरीके से फिट हैं, उन्हें ही ट्रेन से भेजा जाएगा। इस मामले में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बर्दाश्त की जाएगी। वहीं इन ट्रेनों के चलने से जो सैनिक लॉकडाउन की वजह से ड्यूटी नहीं ज्वाइन कर पा रहे थे, उन्हें सहूलियत मिलेगी।

यह भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर: 'कोरोना से जान बचाएं या सीमा पार से आ रहे गोलों से'

army

इस वजह से जरूरी है जवानों की तैनाती
भारत की उत्तरी सीमा पाकिस्तान से लगती है, जबकि पूर्वी सीमा चीन से। कोरोना संकट के इस दौर में भी पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। कश्मीर घाटी में बर्फ पिघलने लगी है, इस वजह से आतंकी अब घुसपैठ की कोशिश करेंगे। वहीं आतंकियों को कवर फायर देने के लिए पाकिस्तान सेना लगातार एलओसी पर सीजफायर का उल्लंघन करती है। हाल ही में पाकिस्तान ने कश्मीर के कुपवाड़ा सेक्टर में सीजफायर का उल्लंघन किया था, उस दौरान भारतीय सेना ने जवाबी कार्रवाई करते हुए आतंकियों के लॉन्चिंग पैड को तबाह कर दिया है। ऐसे में इन जवानों के पहुंचने के बाद सीमा की सुरक्षा और मजबूत हो जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+