नवरात्रि में इंडियन रेलवे की खास तैयारी, यात्रा के दौरान नौ दिनों तक मिलेगी स्पेशल डिश, ऐसे करना होगा ऑर्डर
नवरात्रि का त्योहार आज से शुरू हो गया है। पूरे दस दिनों तक चलने वाले इस त्योहार को लेकर भारतीय रेलवे ने भी खास तैयारी की है।
नई दिल्ली, 26 सितंबर: नवरात्रि का त्योहार आज से शुरू हो गया है। पूरे दस दिनों तक चलने वाले इस त्योहार को लेकर भारतीय रेलवे ने भी खास तैयारी की है। रेल मंत्रालय ने रविवार को नवरात्रि के दौरान ट्रेन से यात्रा करने वाले भक्तों के लिए एक विशेष मीनू की घोषणा की है।

रेल मंत्रालय ने ट्वीट कर बताया कि 26 सितंबर से 5 अक्टूबर तक नवरात्रि स्पेशल डिश परोसा जाएगा। इसे 'फूड ऑन ट्रैक' ऐप से ऑर्डर किया जा सकता है। विशेष फूड में पूरी, आलू जीरा, साबुदाना आलू की सब्जी समेत जायका शामिल है।
नवरात्रि के दौरान भारतीय रेलवे ने सभी भक्तों के लिए विशेष मेनू लेकर आया है। अपनी ट्रेन यात्रा के लिए नवरात्रि के फूड को 'फूड ऑन ट्रैक' ऐप से ऑर्डर कर सकते हैं। ईकेटरिंग irctc.co.in या 1323 पर कॉल कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें- Shardiya Navratri 2022: नवरात्र में मां शारदा देवी धाम की सम्पूर्ण यात्रा, जानें कब और कैसे पहुंचे मैहर मंदिर












Click it and Unblock the Notifications