यात्रीगण कृप्या ध्यान दें! अब बैंकों से भी मिलेंगे रेलवे के जनरल टिकट

बैंकों से टिकट मिलने की सुविधा के बाद स्टेशनों के जनरल टिकट काउंटर पर भीड़ कम हो जाएगी। यात्रियों को लाइन में लगने के झंझट से भी छुटकारा मिल जाएगा।

नई दिल्ली। भारतीय रेलवे अपने यात्रियों की सुविधा के लिए एक बड़ा कदम उठाने जा रहा है। रेलवे के जनरल श्रेणी के टिकट अब बैंकों में भी मिलेंगे। बहुत जल्द बैंकों में यह सुविधा शुरू होने जा रही है। रेलवे बोर्ड ने अगस्त 2016 में इस योजना पर काम शुरू किया था, जो अब अपने अंतिम चरण में है। इस योजना को लेकर भारतीय स्टेट बैंक और रेलवे में बातचीत चल रही है।
indian railway

रेलवे की मानें तो अप्रैल 2017 तक भारतीय स्टेट बैंक से इस योजना को लेकर करार हो जाएगा। इसके बाद रेलवे और बैंक की व्यवस्था संभालने वाली 'क्रिस' की मदद से इस योजना का ट्रायल शुरू किया जाएगा। भारतीय रेलवे इस योजना के लिए दो विकल्पों पर विचार कर रहा है। पहले विकल्प के तहत बैंक परिसर में ही ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीन (एटीवीएम) के जरिए लोगों को टिकट उपलब्ध कराए जाएं। दूसरा विकल्प ये है कि बैंक के एटीएम में सुधार कर उसमें रेलवे टिकट का ऑपशन जोड़ा जाए।

टिकट काउंटर पर लंबी कतारों से मिलेगा छुटकारा

रेलवे का कहना है कि इस योजना से लोगों को काफी सहुलियत होगी। बैंकों से टिकट मिलने की सुविधा के बाद स्टेशनों के जनरल टिकट काउंटर पर भीड़ कम हो जाएगी। यात्रियों को लाइन में लगने के झंझट से भी छुटकारा मिल जाएगा। इसके अलावा यात्रियों को ट्रेन छूटने के डर से भी मुक्ति मिलेगी। आपको बता दें कि जमशेदपुर के मानगो डाकघर में पिछले 5 सालों से यात्रियों को आरक्षित टिकट देने की सुविधा दी जा रही है।

अभी कहां-कहां शुरू है सुविधा

वहीं, टाटा नगर रेलवे स्टेशन पर इसी तरह के दो सीओएटीवीएम भी लगे हुए हैं, जिनसे यात्री नोट, सिक्के और स्मार्ट कार्ड के जरिए जनरल टिकट ले सकते हैं। हालांकि तीन तरह की सुविधा वाले सीओएटीवीएम चंद स्टेशनों पर ही हैं। यात्रियों की सुविधा के लिए मानगो के बस स्टैंड पर भी जन साधारण टिकट केंद्र खोला गया है।

जानकारी के लिए बता दें कि टाटा नगर में रोजाना 15 हजार से भी ज्यादा जनरल टिकट बिकते हैं। इसके अलावा रेलवे के स्टेशन काउंटर से 4 हजार तक प्लेटफॉर्म टिकटों की बिक्री भी होती है। मानगो डाकघर, सोनारी सुविधा केंद्र और बस स्टैंड से हर रोज करीब 500 टिकट उपलब्ध कराए जाते हैं। वहीं करीब 150 लोग हर रोज ऑटोमेटिकट टिकट वेंडिंग मशीन से टिकट लेते हैं। ये भी पढ़ें- तो 2018 में शुरू हो जाएगा मुंबई-अहमदाबाद हाईस्पीड ट्रेन का काम! ये तकनीक आएगी काम

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+