ISI के लिए जासूसी के आरोप में रेलवे कर्मचारी गिरफ्तार, मोबाइल में मिले कई संदिग्ध वीडियो-फोटोज

नई दिल्ली। भारतीय खुफिया एजेंसियों को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। इनपुट के आधार पर खुफिया एजेंसियों ने पंजाब से एक रेलवे कर्मचारी को गिरफ्तार किया गया है, जिसपर पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के लिए काम करने का आरोप है। इस आरोपी की पहचान रमकेश मीणा के रूप में हुई है और वह अटारी रेलवे स्टेशन पर तैनात था। वह रेलवे में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी था।

मोबाइल में मिले संदिग्ध फोटोज और वीडियो

मोबाइल में मिले संदिग्ध फोटोज और वीडियो

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) विक्रमजीत सिंह दुग्गल ने बताया कि आरोपी रेलवे कर्मचारी के पास से बीएसएफ अधिकारियों की जानकारी और अटारी बॉर्डर के आसपास के कुछ वीडियो-फोटो बरामद किए गए हैं। वह समझौता एक्सप्रेस से जुड़ी जानकारी भी इकट्ठा कर रहा था। पंजाब पुलिस ने आरोपी रमकेश के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

समझौता एक्सप्रेस की जानकारी जुटा रहा था

समझौता एक्सप्रेस की जानकारी जुटा रहा था

पुलिस का कहना है कि हर एंगल से इस मामले की जांच की जा रही है। आरोपी राजस्थान के दौसा जिले का रहने वाला है। पूछताछ में उसने बताया है कि वह अटारी रेलवे स्टेशन का वीडियो बना रहा था। इतना ही नहीं, वह समझौता एक्सप्रेस से जुड़ी जानकारियां जुटाने में लगा था। उसने बीएसएफ की कुछ पोस्ट की जानकारी भी इकट्ठा की है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि रमकेश ने कुछ फोटो और वीडियो पाकिस्तान में मौजूद हैंडलर्स को भेजे हैं। इस मामले में मिले इनपुट के आधार पर उसे गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के मोबाइल फोन से डेटा रिकवर किया जा रहा है।

अमृतसर में पहले भी जासूसी का मामला आया था सामने

अमृतसर में पहले भी जासूसी का मामला आया था सामने

इसके पहले, आईएसआई के लिए जासूसी करने के आरोप में अमृतसर पुलिस ने सेना के एक जवान को गिरफ्तार किया था। इस जवान के पास से कई फोटो, तीन मोबाइल, भारतीय सेना का ट्रेनिंग मैनुअल, भारतीय सेना की मूवमेंट डिटेल, मिलिट्री एरिया की संवेदनशील जानकारी से जुड़े दस्तावेज बरामद किए गए थे। आरोपित व्हाट्सएप और ईमेल के जरिए पाकिस्तान के कुख्यात तस्करों और पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के संपर्क में था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+