वाईजैग के पास नौसेना का जहाज डूबा, 1 की मौत, 4 लापता
वाईजैग। आंध्रा के समुद्री तट से लगे विशाखापत्तनम शहर के पास भातरीय नौसेना का एक छोट जहाज समुद्र में डूब गया, जिसमें एक नौसैनिक की मौत हो गई, जबकि 23 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया और चार लोग अब भी लापता हैं।
विशाखापत्तनम के पास टोरपेडो रिकवरी वेसेल (छोटा जहाज) तब डूबा जब वह नियमित अभ्यास के लिये समुद्र में उतारा गया। फिलहाल जहाज के डूबने के कारणों का पता नहीं चल सका है।
नियमित अभ्यास के दौरान अचानक जहाज में पानी भरने लगा, जिस का पता चलते ही जहाज पर सवार नौसैनिकों ने सेफ्टी बोट्स निकालनी शुरू कर दीं। देखे ही देखते जहाज डूब गया। इस दौरान 23 लोगों को तो बचा लिया गया, लेकिन एक चालक की मौत हो गई। इस छोटे जहाज को गोवा शिपयार्ड लि. से 1983 में लाया गया था।












Click it and Unblock the Notifications