श्रीलंका के ऑयल टैंकर पर आग बुझाने का काम जारी, टो करके सुरक्षित पानी में ले जा रही भारतीय नौसेना

नई दिल्ली। 2,70,000 टन ऑयल से भरे श्रीलंका के क्रूड कैरियर एमटी न्यू डायमंड में दो दिन पहले आग लग गई थी। आग तब लगी जब जहाज समुद्र के बीचो बीच था। ये हादसा श्रीलंका समुद्री तट से 37 समुद्री मील दूर पूर्व की ओर हुआ। जिसके बाद भारतीय कोस्ट गार्ड और नेवी की टीम को रेक्स्यू ऑपरेशन में लगा दिया गया। भारत की रेस्क्यू टीम इस जहाज को टो करके सुरक्षित पानी में लाने की कोशिश कर रही है।

Recommended Video

    Sri Lankan Oil Tanker Fire: Indian Coast Guard ने 22 लोगों को बचाया | वनइंडिया हिंदी
    indian navy

    नौसेना के प्रवक्ता के मुताबिक संयुक्त टीम ने टग ऐप विंगर के साथ टो को जोड़ा और श्रीलंकाई तेल टैंकर 'एमटी न्यू डायमंड' की टोइंग शुरू की। अभी भी जहाज पर बहुत ज्यादा धुंआ दिखाई दे रहा है। इसके अलावा INS सह्याद्रि ऑयल टैंकर को स्कार्ट कर रहा है। साथ ही स्थिति पर नजर बनाए हुए है। आग बुझाने के काम में Tug TTT1 को भी लगा दिया गया है। उम्मीद है कि जल्द ही नौसेना और कोस्ट गार्ड मिलकर हालात को काबू में कर लेंगे।

    कोस्ट गार्ड के मुताबिक जहाज पर सवार 22 लोगों को रेस्क्यू कर लिया गया है। जहाज का एक कर्मचारी अभी नहीं मिला। आग अब नहीं फैल रही है, इसे एक हिस्से तक सीमित कर दिया गया है। जल्द ही उस पर काबू पा लिया जाएगा। इंडिया कोस्ट गार्ड ने अपने तीन जहाजों और एक डोर्नियर विमान को इस ऑपरेशन में लगाया था।

    बता दें कि श्रीलंकाई क्रूड कैरियर न्यू डायमंड एक बहुत ही विशाल क्रूड कैरियर (VLCG) है। हादसे का शिकार हुआ जहाज इंडियन ऑयल कॉर्प (IOC) के लिए तेल लेकर भारत के पारादीप बंदरगाह की ओर जा रहा था। न्यू डायमंड राज्य द्वारा चलने वाली फर्म करीब 300,000 बैरल प्रति दिन रिफाइनरी का संचालन करती है। जिस क्रुड कैरियर में आग लगी है, उसमें 270,000 टन ऑयल है। पिछले महीने मॉरिशस में एक जहाज हादसे का शिकार हुआ था। उस दौरान इतना ज्यादा तेल समुद्र में बिखर गया कि उसका रंग नीले से काला हो गया। ऐसा हादसा ना हो, इसके लिए नौसेना और कोस्ट गार्ड पूरी कोशिश कर रहे हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+