Video: इंडियन नेवी ने किया एंटी-शिप मिसाइल 'उरन' का सफल परीक्षण, पलक झपकते ही लक्ष्य को समुद्र में डुबोया

नई दिल्ली। इंडियन नेवी ने एक बार फिर अपने शौर्य का प्रदर्शन कर भारत की तरफ बुरी नजर रखने वाले देशों को कड़ी चेतावनी दी है। शुक्रवार के नौसेना ने एंटी शिप मिसाइल (ASHM) का सफलतापूर्वक परीक्षण किया। इस टेस्टिंग से जुड़ा एक वीडियो भी भारतीय नौसेना ने साझा किया है जिसमें देखा जा सकता है कि मिसाइल ने अपने लक्ष्य पर सटीक निशाना लगाते हुए समुद्र में एक जहाज को डुबो दिया। नौसेना के मुताबिक यह परीक्षण कॉर्वेट INS प्रबल से मिसाइल को सक्सेसफुल लॉन्च करके किया गया।

Recommended Video

    Indian Navy ने Anti-ship Missile Uran का किया सफल परीक्षण, देखें Video | वनइंडिया हिंदी
    Indian Navy successfully test-fires anti-ship missile Uran

    मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के मुताबिक भारतीय नौसेना ने पश्चिमी बेड़े ने एंटी शिप मिसाइल उरन की सक्सेसफुल टेस्टिंग की है। यह परीक्षण अरब सागर में खड़े नौसेना के ही एक पुराने जहाज पर किया गया जो डिकमीशन हो चुका था, उस जहाज को मिसाइल का निशाना बनाया गया था। इस परीक्षण में मिसाइल उरन ने सफलतापूर्वक निशाने को हिट किया और जहाज को पानी में डूबो दिया। यह मिसाइल अब परिचालन के लिए तैयार है। बताया जा रहा है कि मिसाइल उरन लंबी दूरी तक सटीक हमला करने में सक्षम है। पूर्वी लद्दाख में चीन के साथ चल रहे गतिरोध के बीच यह परीक्षण अहम माना जा रहा है।

    ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल का भी परीक्षण सफल
    चीन के साथ सीमा पर जारी तनाव के बीच भारत ने 18 अक्टूबर एक और ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल का सफल परीक्षण किया था। भारतीय नौसेना ने यह टेस्ट स्वदेशी स्टील्थ विध्वंसक आईएनएस चेन्नई (INS Chennai) से किया। परीक्षण के दौरान मिसाइल से अरब सागर में रखे एक लक्ष्य पर निशाना साधा किया जिसे सफलता पूर्वक हिट किया गया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल की रफ्तार आवाज की गति से भी 2.8 गुना तेज है, इनसे पिन पॉइंट सटीकता के साथ अपने लक्ष्य को सफलतापूर्वक तबाह किया।

    यह भी पढ़ें: Visakhapattnam: आज नौसेना को मिलेगी INS Kavratti, जानिए वॉरशिप के बारे में सब- कुछ

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+