नेवी हेड क्वार्टर में पकड़ा गया पाकिस्तानी जासूस! ऑपरेशन सिंदूर के राज बेचे, खुफिया जानकारी लीक करने का आरोप
दिल्ली में इंडियन नेवी के हेड क्वार्टर में तैनात एक कर्मचारी को जासूसी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। उस पर पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई (ISI) के लिए जासूसी करने का आरोप है।
ऐसा आरोप है कि उसने कई सालों तक और यहां तक कि ऑपरेशन सिंदूर (Operation Sindoor) के दौरान भी जासूसी की थी। आरोपी की पहचान विशाल यादव के रूप में हुई है। वह नौसेना मुख्यालय में क्लर्क के तौर पर काम करता है और हरियाणा का रहने वाला है।

महीनों तक निगरानी के बाद हिरासत में लिया
महीनों तक निगरानी के बाद उसे राजस्थान पुलिस की इंटेलिजेंस विंग (Intelligence Wing) ने हिरासत में लिया। एनडीटीवी के अनुसार, यादव के सेलफोन से मिले डेटा से पता चला है कि उसने पैसे के बदले में नौसेना और अन्य डिफेंस यूनिट से जुड़ी गोपनीय जानकारी एक महिला को मुहैया कराई थी, जो उसकी पाकिस्तानी हैंडलर थी।
यादव सोशल मीडिया के जरिए लगातार उससे संपर्क में था। सीनियर पुलिस अधिकारी विष्णुकांत गुप्ता ने बताया कि राजस्थान की सीआईडी इंटेलिजेंस यूनिट लगातार पाकिस्तानी खुफिया एजेंसियों की जासूसी गतिविधियों पर नजर रख रही थी।
ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भी की जासूसी
प्रिया शर्मा नाम की महिला कथित तौर पर रणनीतिक महत्व की गोपनीय जानकारी निकालने के लिए उसे पैसे दे रही थी। दिल्ली में भारतीय नौसेना के मुख्यालय में तैनात एक कर्मचारी को जासूसी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। उस पर पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के लिए जासूसी करने का आरोप है। ऐसा आरोप है कि उसने कई सालों तक और यहां तक कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भी जासूसी की थी।
आरोपी की पहचान विशाल यादव के रूप में हुई है। वह नौसेना मुख्यालय में क्लर्क के तौर पर काम करता है और हरियाणा का रहने वाला है। महीनों की निगरानी के बाद उसे राजस्थान पुलिस की खुफिया शाखा ने हिरासत में लिया।
ऑनलाइन गेम खेलने का आदी था विशाल
विशाल यादव ऑनलाइन गेम खेलने का आदी था और उसे अपने नुकसान की भरपाई के लिए पैसे की जरूरत थी। अधिकारी ने बताया कि उसे क्रिप्टोकरेंसी ट्रेडिंग अकाउंट और सीधे उसके बैंक खातों के जरिए पैसे मिल रहे थे।
आरोपी फिलहाल हिरासत में है और संवेदनशील जानकारी लीक करने के आरोप में उसकी जांच की जा रही है। इस बीच, सुरक्षा एजेंसियों ने लोगों से सोशल मीडिया पर संदिग्ध गतिविधि के प्रति सतर्क रहने और तुरंत इसकी सूचना देने का आग्रह किया है।









Click it and Unblock the Notifications