भीख और दान में मिले पैसों से भारत में आतंकी हमला करता है इंडियन मुजाहिद्दीन!

Indian Mujahideen uses donation for terror attack
नयी दिल्‍ली (ब्‍यूरो)। भारत में नापाक मंसूबो को लेकर घुसपैठ करने वाले इंडियन मुजाहिद्दीन के खूंखार आतंकवादी गुलरेज मुस्‍तफा को गिरफ्तार करने के बाद मंगलवार को न्‍यायिक हिरासत में भेज दिया गया। एटीएस की पूछताछ में मुस्‍तफा ने भारत में फैले सिमी और आईएम नेटवर्क के बारे में कई अहम जानकारियां दी हैं। उसने बताया कि इंडियन मुजाहिद्दीन नरेन्‍द्र मोदी की हत्‍या करने की योजना बना रहा है। हालांकि एटीएस के आला अधिकारी मुस्‍तफा से मिली जानकारी को सार्वजनिक करने से कतरा रहे हैं लेकिन इस जानकारी के आधार पर कार्रवाई शुरु कर दी गई है।

सबसे अहम जानकारी ये मिली है कि भारत पर हमला करने के लिये चंदा एकत्र करता है। एटीएस से जो जानकारी मिली है उसके मुताबिक गुलरेज मुस्तफा ने एमपी के इंदौर, उज्जैन, खंडवा, बुरहानपुर और जबलपुर से सिमी के लिए चंदा जुटाया था। गुलरेज और उसके साथी लोगों से गरीबों की मदद के लिए जकात के नाम पर पैसे लेते थे और ये पैसा आतंकियों तक पहुंचा दिया जाता था। गुलरेज ने चंदे से जुटाई गई रकम में से 1 लाख रुपये आतंकी अबू फैजल को दिए थे।

पूछताछ में मुस्‍तफा ने उन लोगों के बारे में भी बताया जो लगातार इन संगठनों की मदद कर रहे हैं। इसके अलावा यह भी पता लगा है कि नरेन्‍द्र मोदी की पटना रैली में धमाके करने का आरोपी हैदर अली भी मध्‍य प्रदेश के इन आतंकियों संपर्क में था। फिलहाल फरार चल रहे हैदर अली को अबू फैजल ने 10 लाख रुपये दिए थे। गौरतलब है कि राजस्थान एटीएस ने भी गुलरेज मुस्तफा से पूछताछ की थी। अगर गुलरेज की बात पर यकीन किया जाए तो राजस्थान के हर प्रमुख शहर में इन आतंकी संगठनों के लोग मौजूद हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+