नेहा कक्कड़ ने इंस्टाग्राम पर शेयर की शॉवर के बाद की तस्वीर, लाखों लोगों ने देखा, पति ने कमेंट कर ये कहा
मुंबई, 01 जुलाई। टीवी रिएलिटी शो इंडियन आइडल की जज और लोकप्रिय गायिका नेहा कक्कड़ अपने अलग अंदाज के लिए जानी जाती हैं। वह ना सिर्फ अलग तरह की गायकी बल्कि अपने बेबाक और मजेदार स्वभाव की वजह से सोशल मीडिया पर चर्चा में रहती हैं। नेहा कक्कड़ सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय रहती हैं और अपने फैंस के साथ अक्सर फोटो, वीडियो साझा करती रहती हैं। कुछ समय पहले नेहा की शादी रोहनप्रीत सिंह से हुई थी। रोहन के साथ वह अक्सर वीडियो और तस्वीर शेयर करती हैं। इस बार नेहा ने बेहद खूबसूरत तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की है जिसपर उनके पति भी प्रतिक्रिया देने से खुद को रोक नहीं पाए।

पति और भाई ने की तारीफ
नेहा कक्कड़ ने बाथरूम में पोज करते हुए एक तस्वीर साझा की है, इस तस्वीर में उन्होंने बाथरोब पहन रखा है और वह इस तस्वीर में बेहद क्यूट लग रही हैं। इंस्टाग्राम पर नेहा ने इस तस्वीर को साझा करते हुए लिखा, गुड मॉर्निंग, शॉवर हो गया, अब समय है कुछ सकारात्मकता और चाय यानि Positivi - Tea का। इस तस्वीर पर उनके पति रोहनप्रती सिंह ने लिखा, अहम-अहम, क्या बात, हेलो, मेरा मतलब कितनी सुंदर लग रही हो। नेहा के पति के अलावा उनके भाई टोनी कक्कड़ ने भी इस तस्वीर पर कमेंट करके लिखा, बहुत खूबसूरत।

लाखो लोगों ने लाइक की तस्वीर
इंस्टाग्राम पर नेहा की इस तस्वीर को 8.6 लाख अधिक लोग लाइक कर चुके हैं, जबकि हजारो लोगों ने इसपर कमेंट किया है। हजारो फैंस ने इस तस्वीर पर फायर और हार्ट की इमोजी को कमेंट किया है। बता दें कि नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत की शादी पिछले साल हुई थी। इस साल दोनों ने हाल ही में अपनी शादी के छह महीने पूरे होने पर इसका जश्न मनाया था। दोनों की पहली बार मुलाकात अगस्त 2020 में हुई थी। नेहा और रोहन प्रीत जब नेहू दा व्याह के लिए शूट कर रहे थे तो दोनों के बीच प्यार की शुरुआत हुई थी।

पति ने खूबसूरत तरह से दी थी जन्मदिन की बधाई
पिछले महीने नेहा कक्कड़ का जन्मदिन था, इस मौके पर उनके पति रोहनप्रीत सिंह ने खूबसूरत तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की थी। इस तस्वीर को शेयर करते हुए रोहनप्रीत ने लिखा था, मेरे साथ तुम्हारा पहला जन्मदिन है, काश मैं तुम्हें बहुत कुछ दे सकता, खैर, जन्मदिन की बहुत बधाई मेरी जिंदगी,मेरी क्वीन। जन्मदिन पर एक पोस्ट के जरिए रोहनप्रीत ने नेहा के लिए अपने प्यार का इजहार करते हुए लिखा था, मेरा प्यार, मेरी क्वीन, आज तुम्हारा जन्मदिन है, मुझे कहना है कि जितनी केयर मैंने आपकी अबतक की है, आने वाले हर दिन मैं इससे ज्यादा केयर करूंगा। आप मुझे हर तरह से बहुत प्यारे लगते हो। मैं वादा करता हूं मैं भी आपको हर खुशी दूंगा।

इंडियन आइडल में जज
गौर करने वाली बात है कि नेहा कक्कड़ आजकल सोनी टीवी के सिंगिग रिएलिटी शो इंडियन आइडल-12 में जज की भूमिका निभा रही हैं। नेहा कक्कड़ ने 2008 में मीत ब्रदर्स द्वारा तैयार किए गए एल्बम नेहा द रॉक स्टार से अपने गाने की शुरुआत की थी। बचपन में नेहा कक्कड़ खुद इंडियन आइडल का ऑडीशन देने के लिए पहुंची थी, उस दौरान शो में सोनू निगम, अनु मलिक और फराह खान जज थीं।












Click it and Unblock the Notifications