Indian Idol विवाद को कुमार सानू ने कहा 'शर्मनाक', बताया-अमित कुमार के साथ क्या हुआ था?

मुंबई, जून 4: इंडियन आइडल 12 हाल ही में हुए विवाद के बाद लगातार किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में हैं। शो में कुछ हफ्ते पहले किशोर कुमार के बेटे अमित कुमार आए थे और उनके शो को लेकर किए गए खुलासों के बाद से काफी विवाद हो गया था। अब इस मामले पर सिंगर कुमार सानू की भी प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंन कहा कि, हो सकता है इंडियन आइडल के कंटेस्टेंट्स से चूक हुई हो वे शायद उनके पिता के गाने उतनी अच्छी तरह से ना गा पा रहे हों।

'शायद उन्हें कंटेस्टेंट्स की सिंगिंग पसंद न आई हो'

'शायद उन्हें कंटेस्टेंट्स की सिंगिंग पसंद न आई हो'

'पीपिंग मून' वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में कुमार सानू ने कहा,पहली और सबसे बड़ी बात तो ये कि अमित कुमार लीजेंड किशोर कुमार के बेटे हैं जिन्हें मैंने अपने जीवन मे फॉलो किया है। वो मेरे अच्छे मित्र भी हैं। मैं उनकी बहुत इज्जत करता हूं। वो मुझसे पहले से गाने गा रहे हैं। मुझे लगता है कि अमित कुमार ने जो कुछ भी कहा वह उनके अपने विचार थे क्योंकि ऐसा कुछ तब तो नहीं हुआ जब मैं शो में गया था। हो सकता है कि उन्हें कंटेस्टेंट्स की सिंगिंग पसंद न आई हो।

'किशोर दा की गायिकी का एक अलग स्तर था,उनके स्तर का गाना बहुत कठिन है'

'किशोर दा की गायिकी का एक अलग स्तर था,उनके स्तर का गाना बहुत कठिन है'

कुमार सानू ने कहा, मुझे ऐसा लगता है कि चूंकि कंटेस्टेंट्स उनके पिता के गाने गा रहे थे तो हो सकता इस कारण उन्हें वो इतने अच्छे न लगे हों। इन यंग कंटेस्टेंट्स से हो सकता है कहीं चूक हुई हो और हो सकता है अमित जी को वह अच्छी न लगी हो। किशोर दा की गायिकी का एक अलग स्तर था। उनके स्तर का गाना बहुत कठिन है। उसे समझना और गाना केवल एक एक्सपर्ट सिंगर ही कर सकता है लेकिन कोई भी 100% नहीं कर सकता। किसी ने 60% से 80% तक गा दिया तो ये भी ठीक है।

'अमित जी के एपिसोड में क्या हुआ था तो मैं उस पर कमेंट नहीं कर सकता'

'अमित जी के एपिसोड में क्या हुआ था तो मैं उस पर कमेंट नहीं कर सकता'

कुमार सानू ने कहा कि, मुझे नहीं पता कि अमित जी के एपिसोड में क्या हुआ था तो मैं उस पर कमेंट नहीं कर सकता। अगर ऐसा कुछ हुआ है तो ये बहुत ही शर्मनाक है लेकिन हर एपिसोड अलग होता है। हो सकता है कि अमित जी के शो पर कुछ अलग हुआ हो जिसके कारण अमित नाराज है। मैं उनसे असहमत नहीं हो सकता क्योंकि मैं उनकी इज्जत करता हूं। हालांकि मैं उनसे सहमत भी नहीं हो सकता। मुझे विश्वास है कि कंटेस्टेंट्स ने किशोर दा को ट्रिब्यूट देने में कोई कसर नहीं छोड़ी होगी।'

 कुमार सानू ने कंटेस्टेंट्स की तारीफ को लेकर कही ये बड़ी बात

कुमार सानू ने कंटेस्टेंट्स की तारीफ को लेकर कही ये बड़ी बात

कुमार सानू से जब पूछा गया कि क्या उनसे कंटेस्टेंट्स की तारीफ करने के लिए कहा गया था तो उन्होंने कहा, 'हमें यह बताया जाता है कि कौन सा कंटेस्टेंट्स कौन-सा गाना गा रहा है और फिर उसने अच्छा गाया है या नहीं, इस पर हम अपनी मर्जी से राय देते हैं। मुझे नहीं पता पर हो सकता है कि उस एपिसोड में कुछ ऐसा हुआ हो जिससे अमित जी नाराज थे। इससे पहले अनुराधा पौडवाल ने इस मामले पर बात करते हुए कहा था कि, 'इसमें विवाद जैसा तो कुछ था ही नहीं। अगर लोग उन कंटेस्टेंट्स के टैलेंट पर सवाल उठा रहे हैं तो मुझे हैरानी है।

केआरके के घर पहुंचे मीका, बोले- मेरे डर से घर बेचकर भाग गया, इतना क्यों डरता है, तू मेरा बेटा है

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+