केआरके के घर पहुंचे मीका, बोले- मेरे डर से घर बेचकर भाग गया, इतना क्यों डरता है, तू मेरा बेटा है
मुंबई, 04 जुलाई। सलमान खान की फिल्म राधे की कमाल आर खान ने समीक्षा की थी, लेकिन जिस तरह से फिल्म समीक्षा के दौरान केआरके ने सलमान खान और उनकी एनजीओ को लेकर अपशब्द कहे उसके बाद सलमान खान की लीगल टीम ने केआरके को मानहानि का नोटिस भेज दिया है। सलमान खान की नोटिस के बाद मीका ने इसका समर्थन करते हुए कहा कि सलमान भाई को यह कदम बहुत पहले उठाना चाहिए था। मीका के इस बयान के बाद केआरके ने मीका के खिलाफ सोशल मीडिया पर मोर्चा खोल दिया और उन्हें नाक से गाने वाला सिंगर तक कह दिया। दोनों के बीच सोशल मीडिया पर इतनी कहासुनी बढ़ी कि अब मीका सिंह केआरके के घर पहुंच गए और उन्हें खुली चेतावनी दी।

घर के सामने खड़े होकर दी खुली चुनौती
मीका ने मुंबई स्थित केआरके के घर पहुंचकर कहा कि मैं इसके घर के सामने खड़ा हूं, लेकिन अब वो यहां नहीं है, अभ मैं यह नहीं कहूंगा कि वो मेरे डर से भाग गया या क्या वजह है। लेकिन अब उसने यहां से बोर्ड हटा दिया है। मीका ने कहा कि देख केआरके भाई मैं तेरे घर के सामने खड़ा हूं, छाती चौड़ी करके। तू जहां कहेगा वहां मिल लेता हूं, तू सारी उम्र मेरा बेटा ही रहेगा, मेरी तरफ से कोई लड़ाई नहीं है क्योंकि तू मेरा बेटा है। तेरे घर के सामने खड़ा हूं, तूने अपना घर बेच दिया है, अब तेरे और जितने घर हैं वो मुझे मत भेजना, मेरी तेरे से कोई व्यक्तिगत दुश्मनी नहीं है। मेरे से डर मत, मैं तेरे को मारूंगा नहीं, पीटूंगा नहीं, तू मेरा बेटा है, तेरे को सबक सिखाना था, इतना बड़ा सबक नहीं सिखाना कि तू अपना घर बेचकर भाग जाए। आखिरकार तूम मेरा पड़ोसी है, मुझे जब भी भूख लगती है तो आऊंगा तो तेरे ही पास, चाय पीने, वापस आ जा, डर मत तू।

केआरके मेरे स्तर का नहीं
केआरके के साथ लड़ाई पर मीका ने कहा कि सामने वाले का स्तर भी उतना होना चाहिए, मैं लड़ाई उससे करता हूं तो मेरे लेवल के थोड़ा आस-पास होता है। मेरी तरफ से कोई लड़ाई है नहीं, वह हमेशा मेरा बेटा है। यही नहीं मीका ने लोगों से कहा कि मैंने नया गाना बनाया है, जो कुत्ता-कुत्ता है, मैं आप लोगों से कहना चाहूंगा कि आप हैशटैग कुत्ता कुत्ता केआरके से वीडियो बनाएं। आपको कैमरे में देखकर बोलना है कुत्ता, कुत्ता। आप मुझे टैग कर दो, मैं उसे अपने गाने में डाल दूंगा।

ये अपने बिल से कभी बाहर नहीं आता है
मीका ने कहा कि केआरके इतना बड़ा चूहा है कि वो अपने बिल से बाहर नहीं आता है, उसे पता है कि वह जैसे ही बाहर आएगा, उसे बहुत सारे लोगों से झापड़ पड़ने वाले हैं। बहुत साल पहले उसने सोनाक्षी सिन्हा के लिए बोल दिया था कि पतली हो जा, अरे तू कौन है भाई। अपना लेवल देख, पहले अपना थोबड़ा ठीक कर ले। जो भी क्रिटिक हैं और मूवी पर अपनी टिप्पणी देते हैं, उन्हें पूरा हक है। लेकिन किसी पर व्यक्तिगत टिप्पणी नहीं करिए। बता दें केआरके ने ट्वीट करके मीका सिंह पर निशाना साधते हुए कहा था कि क्या चिरकुट सिंगर बॉलीवुड के लफंगे की चाट रहा है, ताकि फिल्म में एक गाना मिल जाए। इससे पहले सलमान खान को चेतावनी देते हुए केआरके ने सलमान खान को खुली चेतावनी दी कि वह मुझसे माफी मांग ले नहीं तो मैं उनका करियर बर्बाद कर दूंगा और तुम्हें टीवी एक्टर बना दूंगा।












Click it and Unblock the Notifications