Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Indian Idol 12 : क्या पापा बनने वाले हैं आदित्य नारायण, क्या गर्भवती हैं पत्नी श्वेता?

मुंबई, 21 जुलाई। 'इंडियन आइडल' 12 के होस्ट और सिंगर आदित्य नारायण ने यह कहकर सबको उस वक्त चौंका दिया, जब उन्होंने कहा कि वो इस सीजन के बाद शो को होस्ट करना छोड़ देंगे क्योंकि वो अब कुछ और करना चाहते हैं, वो अगले साल कुछ बड़ा करना चाहते हैं और पिता बनना चाहते हैं। जिसके बाद से सोशल मीडिया पर ये चर्चा होने लगी कि क्या आदित्य की पत्नी श्वेता अग्रवाल गर्भवती हैं?, क्या आदित्य-श्वेता के घऱ उनकी पहली संतान जन्म लेने जा रही है?, चर्चा बढ़ते देखकर अब आदित्य ने इस बारे में तस्वीर साफ की है।

 मेरी पत्नी श्वेता गर्भवती नहीं है: आदित्य नारायण

मेरी पत्नी श्वेता गर्भवती नहीं है: आदित्य नारायण

उन्होंने पिंकविला को इंटरव्यू में साफ किया है कि नहीं वो अभी पापा नहीं बनने जा रहे हैं और ना ही मेरी पत्नी श्वेता गर्भवती है। मेरे शब्द को गलत समझ लिया गया। मैंने कहा था कि हो सकता है कि मैं अगले साल तक पापा बन जाऊं लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि श्वेता प्रेग्नेंट है।

 'ईश्वर ने चाहा तो सबकुछ जल्दी ही होगा'

'ईश्वर ने चाहा तो सबकुछ जल्दी ही होगा'

जिस दिन ऐसा होगा, उस दिन मैं खुद सबको ये खुशखबरी दूंगा। मैंने साल 2022 के अंत तक की बात कही थी। अभी तो वक्त रोमांस और प्यार का है। मैंने शादी कर ली, एक नया घर खरीदा और अब मैं इसे आगे बढ़ाने के लिए उत्सुक हूं और ईश्वर ने चाहा तो सबकुछ जल्दी ही होगा।

'आदित्य-श्वेता दिसंबर 2020 में शादी के बंधन में बंधे थे'

'आदित्य-श्वेता दिसंबर 2020 में शादी के बंधन में बंधे थे'

बता दें कि आदित्य और श्वेता दिसंबर 2020 में शादी के बंधन में बंधे थे। शादी के बंधन में बंधने से पहले दोनों ने 10 साल तक एक-दूसरे को डेट किया। दोनों की मुलाकात फिल्म 'शापित' के सेट पर हुई थी। दोनों मुंबई के इस्कॉन मंदिर में शादी की थी।

टीवी से भी ब्रेक लेंगे आदित्य नारायण

टीवी से भी ब्रेक लेंगे आदित्य नारायण

दरअसल एक इंटरव्यू में आदित्य नारायण ने कहा कि वह अगले साल टीवी से ब्रेक लेंगे और 'इंडियन आइडल' की होस्टिंग छोड़ देंगे। उन्होंने कहा कि वो पिछले 15 सालों से टेलीविजन का हिस्सा रहे हैं, जिसके वो आभारी हैं। उन्होंने कहा था कि अब वक्त चीजों पर आगे बढ़ने का है। उन्होंने कहा कि मैं एक किशोर था, तब टीवी पर होस्ट कर रहा है, टीवी इंडस्ट्री ने मुझे बहुत नाम, शोहरत और सफलता बहुत कुछ दिया है। मैं कुछ पहले के कमिटमेंट्स से बंधा हुआ हूं, जिसे मैं आने वाले महीनों में पूरा करूंगा। इंडस्ट्री में मेरे इतने खूबसूरत जुड़ाव हैं कि अगर मैं अभी छोड़ दूंगा तो यह जहाज को बीच पानी में ही छोड़ देने जैसा होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+