Indian Idol 12: फिल्म में गाती दिखेंगी शनमुखा प्रिया, ओमंग कुमार ने दिया बड़ा ऑफर
मुंबई, 22 जुलाई: टीवी शो इंडियन आइडल का 12वां सीजन इन दिनों चल रहा है। इस शो का फाइनल जल्दी ही होने वाला है। इसमें कौन जीतेगा, कौन हारेगा ये तो बाद में तय होगा, लेकिन इससे पहले ही शो की कंटेस्टेंट शनमुखा प्रिया को फिल्म में गाने का ऑफर मिल गया है। शो की चर्चित कंटेस्टेंट रहीं शनमुखा को ओमंग कुमार ने अपनी फिल्म में गाने का ऑफर दिया है।

ओमंग को पसंद आई शनमुखा की सिंगिंग
इस वीकेंड इंडियन आइडल-12 की कंटेस्टेंट शनमुख प्रिया की सिंगिंग के ओमंग कुमार कायल हो गए हैं। शो के दौरान ओमंग शनमुख प्रिया की सिंगिंग से इस कदर इंप्रेस हुए कि उन्होंने शनमुख को अपनी फिल्म में गाना गाने का मौका देकर सरप्राइज कर दिया। शो में शनमुख ने जिम्मी जिम्मी आजा आजा गाया। जिसे सुनने के बाद ओमंग कुमार ने कहा कि तुम मेरी अगली फिल्म में गाने गाओगी।

ओमंग ने स्कैच भी बनाया
शनमुख के गाने को लेकर ओमंग कुमार ने उनसे कहा, मैं तुम्हारे टैलेंट को देख दंग हूं। तुम्हारे साथ मैं अपनी एक पूरी फिल्म लिए कोलेबोरेट करना चाहता हूं। तुम शानदार सिंगर हो और मैं तुम्हें लाइव सुनकर मैं खुश हूं। उम्मीद करता हूं कि मैं तुम्हें भविष्य में प्यारे गाने गाने को दे सकूं। ओमंग कुमार ने 5 मिनट के अंदर शनमुख प्रिया का स्केच भी बनाया और उसे गिफ्ट के तौर पर सिंगर को दिया।
Recommended Video

अगस्त में आएगा शो का फाइनल एपिसोड
इंडियन आइडल शो में अब सिर्फ 6 कंटेस्टेंट पवनदीप राजन, अरुणिता कांजीलाल, मोहम्मद दानिश, शनमुख प्रिया, सायली कांबले और निहाल तारो बचे हुए हैं। मेकर्स ने फाइनल एपिसोड की तारीख 15 अगस्त तय की है। ऐसे में इंडियन आइडल के 12वें सीजन का विजेता कौन होगा ये उसी दिन क्लियर होगा।












Click it and Unblock the Notifications