इंडियन आइडल से बाहर हुए आशीष, शनमुखप्रिया के शो में रहने से भड़के लोग, कहा-'अब तो सारी हदें पार हो गई...'
इंडियन आइडल से बाहर हुए आशीष कुलकर्णी, शनमुखप्रिया के शो में रहने से भड़के लोग, कहा-'अब तो सारी हदें पार हो गई...'
मुंबई, 12 जुलाई: पॉपुलर म्यूजिक रियलिटी शो इंडियन आइडल-12 काफी दिनों से विवादों में है। सिंगिंग शो पर पक्षपात होने का आरोप लगाया जा रहा है। शो से कंटेस्टेंट आशीष कुलकर्णी का सफर खत्म हो गया है। बीते वीकेंड (10-11 जुलाई) आशीष कुलकर्णी को एलिमिनेट कर दिया गया है। जबकि शो में अभी भी शनमुखप्रिया बतौर कंटेस्टेंट मौजूद हैं। इंडियन आइडल से आशीष कुलकर्णी के एलिमिनेट होते वक्त सभी कंटेस्टेंट और जजों के आंखों में आंसू थे। लेकिन इंडियन आइडल से आशीष कुलकर्णी के एलिमिनेट होने और शनमुखप्रिया के शो में रहने पर सोशल मीडिया पर लोगों ने सवाल उठाए हैं। आशीष कुलकर्णी के शो से बाहर निकलने को लोगों ने 'अनुचित' और 'पक्षपातपूर्ण' फैसला बताया है।
Recommended Video

आशीष कुलकर्णी और शनमुखप्रिया थे डेंजर जोन में
बीते वीकेंड 10 और 11 जुलाई को शो में बॉलीवुड की प्रसिद्ध गायिका आशा भोंसले बतौर गेस्ट जज आई थीं। इस वीकेंड आशीष कुलकर्णी और शनमुखप्रिया डेंजर जोन में थे। यानी दोनों में से किसी एक को शो से एलिमिनेट होना था। आशीष ने 'दिल देना खेल है दिलदार' का गाना गाया था। वहीं शनमुखप्रिया ने 'दुनिया में लोगों' को गाना गाया था। शो के अंत में आशीष को शो से एलिमिनेट कर दिया गया। आशीष के एलिमिनेशन से निराश कई प्रशंसकों ने शो को 'स्क्रिप्टेड' होने के लिए नारा दिया।

यूजर बोले- 'अब तो हद ही हो गई...शनमुखप्रिया को जाना चाहिए था'
असल में सोशल मीडिया पर लोगों को मानना है कि इंडियन आइडल से आशीष कुलकर्णी को नहीं बल्कि शनमुखप्रिया को बाहर होना चाहिए था। एक यूजर ने लिखा है, ''आशीष कुलकर्णी शनमुखप्रिया से बहुत बेहतर हैं लेकिन फिर भी जॉम्बी उन्हें वोट दे रहे हैं... मेरे लिए उन्हें (आशीष) टॉप 3 में होना चाहिए था।''
एक अन्य यूजर ने कहा है, मेरे लिए तो यह 101 प्रतिशत अनफेयर एलिमिनेशन था। यह अब एक बस स्क्रिप्टेड और पक्षपात करने वाला शो बन गया है। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा है, अब तो पक्षपात करने के मामले में इस शो में सारी हदें पार हो गई हैं।

'क्या इंडियन आइडल के जज बहरे और अंधे हैं?
एक अन्य यूजर ने लिखा, ''आशीष असल में इंडियन आइडल-12 की थीम के लिए परफेक्ट हैं। क्या शो के जज और निर्माता बहरे और अंधे हैं?'' एक अन्य यूजर ने लिखा, ''यह शो दिन प्रति दिन और भी खराब होता जा रहा है और पक्षपात से भरा हुआ दिख रहा है। आशीष कुलकर्णी के एलिमिनेशन के बारे में जानकर असल में बहुत निराशा हुई... इसके बजाय और 3 प्रतिभागी हैं जिन्हें एलिमिनेट किया जाना चाहिए।''

अरुणिता कांजीलाल रहीं इस हफ्ते बेस्ट
इस हफ्ते अरुणिता कांजीलाल को सबसे ज्यादा वोट देने वाली कंटेस्टेंट रहीं। आशीष के बाहर हो जाने के बाद इंडियन आइडल 12 का खिताब जीतने की दौड़ पवनदीप रंजन, अरुणिता, निहाल टौरो, मोहम्मद दानिश, शनमुखप्रिया और सायली कांबले शामिल हैं। इंडियन आइडल 12 को नेहा कक्कड़, हिमेश रेशमिया और विशाल ददलानी जज कर रहे हैं। फिलहाल नेहा और विशाल छुट्टी पर हैं, इसलिए उनकी जगह अनु मलिक और सोनू कक्कड़ जज की भूमिका में हैं।












Click it and Unblock the Notifications