Indian Idol 11: दरगाह से शुरू हुआ था सनी हिंदुस्तानी की गायकी का सफर, कंगना की फिल्म में गा चुके हैं गाना

नई दिल्ली। आखिरकार देश को 11वां इंडियन आइडल रविवार रात मिल गया,जी हां,इस बार ये खिताब सजा है सनी हिंदुस्तानी के सिर पर, जिसने अपनी सुरमयी आवाज से केवल इंडियन आइडियल के जजों को ही नहीं बल्कि पूरे भारत के लोगों को अपना मुरीद बना लिया। आज जो सनी लोगों की आंखों का तारा बना है, वो इंडियन आइडियल से पहले गुमनामी के अंधेरे में एक बेहद ही गरीबी की जिंदगी जी रहा था।

सनी ने माना नुसरत फतेह अली खान को अपना गुरु

सनी ने माना नुसरत फतेह अली खान को अपना गुरु

अमरपुरा बस्ती, बठिंडा, पंजाब के रहने वाले सनी हिंदुस्तानी की मां लोगों के घरों में सफाई का काम करती हैं, बेहद ही आर्थिक तंगी के दौर से गुजरे सनी को अपने घरों में लोगों का पेट भरने के लिए जूते भी पॉलिश करने पड़े हैं। मां सरस्वती का विशेष आशीर्वाद पाए सनी की आवाज में लोगों को उस्ताद नुसरत फतेह अली खान की छवि दिखाई पड़ती है, गाने का शौक सनी को बचपन से था, सनी हिंदुस्तानी ने कभी भी संगीत की कोई शिक्षा नहीं ली है, बावजूद इसके उनके सुरों के आगे बड़े-बड़े संगीत पुरोधा भी आज नतमस्तक हैं।

Recommended Video

    Indian Idol 11: दरगाह से शुरू हुआ था सनी हिंदुस्तानी की गायकी का सफर
    दरगाह से शुरू हुआ था सनी हिंदुस्तानी की गायकी का सफर

    दरगाह से शुरू हुआ था सनी हिंदुस्तानी की गायकी का सफर

    एक एपीसोड के दौरान सनी ने बताया था कि जब वह बहुत छोटे थे तब उन्होंने पहली बार नुसरत फतेह अली खान का गाना 'वो हटा रहे हैं परदा' एक दरगाह पर सुना था। उस गाने को सुनकार वह रोने लगे। बस यही से उन्हें गायकी का शौक लगा। इसके बाद वह नुसरत फतेह अली खान सहित अनेक गायकों को गाना शुरू कर दिया था। इसके बाद उन्होंने स्टेज पर गाना शुरू किया और लोगों को उनकी आवाज काफी पसंद आने लगी और वो अपने आस-पास के लोगों में पहचाने जाने लगे।

    ऑडिशन के लिए दोस्त ने दिए थे पैसे: सनी

    ऑडिशन के लिए दोस्त ने दिए थे पैसे: सनी

    सनी ने कहा था कि 14 साल का था जब पिता का देहांत हो गया। घर के हालात ऐसे नहीं थे कि मैं गायकी सीख सकूं, दोस्त अक्सर मुझे रियलटी शो में जाने के लिए कहते थे, लेकिन इतने पैसे भी नहीं थे कि ऑडिशन दे सकूं। दोस्तों ने मुझे इंडियन आइडल 11 के लिए ऑडिशन देने को कहा। एक दोस्त ने पैसे उधार दिए, लेकिन मां ऑडिशन में जाने नहीं दे रही थी। मैंने मां से एक मौका देने कहा, मां ने जाने दिया। मेरी कोई तैयारी नहीं थी, मैंने नुसरत साहब के दो-तीन गाने सुने हुए थे। वही गाने ऑडिशन में गाए और भगवान ने मेरी सुन ली।

     कंगना रनौत की फिल्म 'पंगा' के लिए सनी ने गाया गाना

    कंगना रनौत की फिल्म 'पंगा' के लिए सनी ने गाया गाना

    सनी हिन्दुस्तानी को उनका पहला ब्रेक इमरान हाशमी की फिल्म 'द बॉडी' में मिला। आपको बता दें कि सनी 'इंडियन आइडल' के सफर के दौरान ही कंगना रनौत की फिल्म 'पंगा' के लिए गाना गा चुके हैं। उन्होंने शंकर महादेवन के साथ गाना गाया था जिसे जावेद अख्तर ने लिखा था। उनकी गरीबी को देखते हुए ही पिछले दिनों पंजाब सरकार के वित्त मंत्री मनप्रीत बादल ने उन्हें सरकार की तरफ से 2 लाख रुपये की सहायता का ऐलान किया था।

    सनी हिंदुस्तान ने जीते 25 लाख

    गौरतलब है कि रविवार को हुए ग्रैंड फिनाले में जहां सनी हिंदुस्तानी विजेता बने, वहीं लातूर के रोहित राउत पहले रनर अप बने। जीत के बाद सनी को 25 लाख की इनाम राशि के साथ चमचमाती ट्रॉफी और टाटा एल्ट्रोज कार प्रदान की गई। ग्रैंड फिनाले में आयुष्मान खुराना और शुभ मंगल सावधान की पूरी टीम फिल्म के प्रमोशन करने की पहुंची थीं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+