Indian Idol 11: नेहा कक्कड़ ने दिखाई दरियादिली, दमकलकर्मी को दिए दो लाख रुपये
मुंबई। जानी-मानी सिंगर नेहा कक्कड़ इन दिनों इंडियन आइडियल सीजन 11 की जज हैं, अक्सर शो के दौरान उन्हें इमोशनल होता देखा जाता है लेकिन इस बार शो में उन्होंने किया वो उनकी भावुकता नहीं बल्कि दरियादिली को दर्शाता है, दरअसल 71वें गणतंत्र दिवस के मौके पर इंडियन आइडल शो में एक विशेष एपिसोड शूट किया गया, इस खास एपीसोड में सेना के कई जवान, पुलिसवाले, सुरक्षाकर्मी और दमकल कर्मी को मुख्य अतिथि के रूप में बुलाया गया था, जहां उन्हें प्रतियोगियों ने उन सबके सामने परफार्म किया।

नेहा कक्कड़ ने दमकलकर्मी को दिए दो लाख रुपये
इसी एपीसोड के दौरान नेहा कक्कड़ ने दमकल कर्मी बिपिन गणत्रा को दो लाख रुपये की मदद देने का वादा किया है, आपको बता दें कि बिपिन गनात्रा पिछले चालीस सालों से आग बुझाने का काम करते आ रहे हैं, हजारों लोगों की जान बचा बिपिन गनात्रा को पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया जा चुका है।

नेहा कक्कड़ का जन्म उत्तराखंड में हुआ...
आपको बता दें कि आज की मशहूर गायिका नेहा कक्कड़ का जन्म उत्तराखंड में हुआ है लेकिन बचपन उनका दिल्ली में ही बीता है, नेहा कक्कड़ कई बॉलीवुड फिल्मों में गाने गए हैं। 2006 में कक्कड़ ने भारतीय टेलीविज़न शो "इंडियन आइडल सीजन 2" में हिस्सा लिया था।

बॉलीवुड की नामचीन सिंगर हैं नेहा कक्कड़
उनके हिट गानों में कुछ हैं - "सन्नी सन्नी", "मनाली ट्रेंस", "आओ राजा", "धतिंग नाच", "लंदन ठुमकदा" और "जादू की झप्पी","दिलबर" शामिल हैं तो वहीं नेहा के भाई टोनी कक्कड़ भी बॉलीवुड संगीतकार और गायक है, जिनका हालिया गाना ' धीमे-धीमे' काफी हिट हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications