यूक्रेन से लौटे भारतीय छात्रों की पढ़ाई जारी रखने के उपायों पर विचार कर रही है सरकार, संसद में दी गई जानकारी

नई दिल्ली, मार्च 14। ऑपरेशन गंगा के तहत यूक्रेन से भारत लौटे भारतीय छात्रों की शिक्षा को लेकर भारत सरकार ने आश्वासन दिया है कि जो छात्र यूक्रेन से भारत लौटे हैं वो अपनी पढ़ाई को यहां पूरी कर पाएंगे। दरअसल, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने सोमवार को लोकसभा में पूछे गए एक सवाल का जवाब देते हुए कहा कि उनकी सरकार उन उपायों पर गौर कर रही है, जिससे कि ऑपरेशन गंगा के तहत यूक्रेन से भारत लाए गए छात्र अपनी पढ़ाई पूरी कर पाएंगे।

Indian Student evacuated from Ukraine

प्रश्नकाल में कांग्रेस के नेता गौरव गोगोई के द्वारा पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि यूक्रेन से भारतीय छात्रों को निकालने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ऑपरेशन गंगा मिशन को चलाया गया है, जिसके तहत भारतीयों को वहां से निकाला गया है। धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि ऑपरेशन गंगा "130 करोड़ भारतीयों के सामूहिक ज्ञान" का प्रमाण है।

आपको बता दें कि लोकसभा में गौरव गोगोई ने सवाल किया था कि यूक्रेन से लौटने वाले छात्रों के भविष्य का क्या होगा? वहां से मेडिकल की पढ़ाई को बीच में छोड़कर लौटे छात्रों के लिए क्या सरकार केंद्रीय विश्वविद्यालयों के साथ मिलकर या अन्य कोई प्रयासों पर काम कर रही है, जिससे कि उनका भविष्य अंधकार में ना जाए।

धर्मेंद्र प्रधान ने इस सवाल का जवाब देते हुए कहा, "जब हम उन्हें लाए हैं, तो आप आश्वस्त रहते हैं कि सरकार भविष्य में उन्हें डॉक्टर बनने के लिए हर आवश्यक प्रयास पर काम करेगी, हम ऐसी व्यवस्था पर अभी विचार कर रहे हैं।" धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि वर्तमान में हम अभी उन्हें सदमे से बाहर निकालने में लगे हुए हैं, कांग्रेस को इस ऑपरेशन गंगा के लिए प्रधानमंत्री को बधाई देनी चाहिए।

आपको बता दें कि यूक्रेन में युद्ध के बीच से भारत सरकार ने 30 हवाई उड़ानों के जरिए करीब 18 हजार से अधिक भारतीयों को सुरक्षित वहां से निकाल लिया है और इसमें से करीब 7 हजार लोगों को भारत ले आया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+