26/11 नवाज के कबूलनामे पर बोलीं निर्मला सीतारमण, हमें तो पहले पता था
नई दिल्ली। रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को पाकिस्तान को जमकर आड़े हाथों लिया। पत्रकारों के साथ वार्ता में रक्षा मंत्री ने पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के उस खुलासे पर करारा प्रहार किया, जिसमें उन्होंने खुद स्वीकार किया है कि 26/11 मुंबई आतंकी हमलों में पाकिस्तान की भूमिका थी। सीतारमण ने शरीफ के कूबलनामे पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, 'यह बेहद अहम कबूलनामा है। भारत सरकार का हमेशा से यह स्टैंड रहा है कि 26/11 हमलों का साजिशकर्ता पाकिस्तान है।' उन्होंने कहा कि नवाज शरीफ का कबूलनामा भारत के लिए बिल्कुल भी चौंकाने वाला नहीं है, क्योंकि भारत हमेशा से यह मानता रहा है कि 26/11 हमलों का मास्टरमाइंड पाकिस्तान ही है।

निर्मला सीतारमण ने आगे कहा, 'देशवासियों की सुरक्षा के लिए भारतीय सेना है, जो कि तत्परता के साथ काम करके यह सुनिश्चित करेगी कि ऐसे हमले दोबारा न हो सकें।' इससे पहले शनिवार को पाकिस्तान मीडिया में पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के कबूलनामे की खूब चर्चा रही। एक इंटरव्यू में नवाज शरीफ ने अपने ही देश की पोल खोलते हुए कहा कि मुंबई हमलों में उन्हीं के देश के आतंकियों का हाथ था। पाकिस्तानी अखबार द डॉन को दिए इंटरव्यू में पीएम पद से बर्खास्त किए गए नवाज शरीफ ने कबूला है कि उनके देश में आतंकवादी सक्रिय है। नवाज शरीफ ने यह बयान उस वक्त दिया है, जब पाकिस्तान में आने वाले दो माह में आम चुनाव होने हैं।
इंटरव्यू की अहम बातें
-इंटरव्यू में नवाज शरीफ ने कहा, 'क्या हम आतंकियों को सीमा पार करने और मुंबई में डेढ़ सौ लोगों को मारने की इजाजत दे सकते हैं? इस बात को समझाइये मुझे?'
-नवाज शरीफ ने पूछा कि आखिर हम क्यों नहीं इस मामले (मुंबई हमले) की सुनवाई पूरी कर सके? हमले में शामिल लोगों को सजा क्यों नहीं दी जा सकी? यह पूरी तरह से अस्वीकार्य है। यह ऐसा मामला है, जिससे हमें जूझना पड़ रहा है।
-इंटरव्यू में नवाज शरीफ ने यह भी खुलासा किया 26/11 हमलों को लेकर रूसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने भी पाकिस्तान से दोटूक शब्दों में बात कही। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने हमें इस बारे में कहा।
- भारत 10 पाकिस्तानी आतंकियों पर मुंबई हमले में शामिल होने का आरोप लगा रहा है। भारत सरकार ने पर्याप्त सबूतों के साथ पाकिस्तान से कई बार कहा कि लश्कर-ए-तैयबा के मुखिया हाफिज सईद ने मुंबई हमलों की साजिश रची। लेकिन पाकिस्तान ने कभी उसके खिलाफ ठोस कार्रवाई नहीं की।
Bavita Jha, [13.05.18 15:02]
JI












Click it and Unblock the Notifications