यूक्रेन-रूस युद्ध के बीच 8 नवंबर को मास्को जाएंगे भारत के विदेश मंत्री जयशंकर
यूक्रेन-रूस युद्ध के बीच 8 नवंबर को मास्को जाएंगे भारत के विदेश मंत्री जयशंकर
S Jaishankar Moscow quick Trip:यूक्रेन-रूस के बीच चल रहे युद्ध संघर्ष बढ़ने के बीच भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर 8 नवंबर को मास्को की त्वरित यात्रा पर जा रहे हैं। यूक्रेन में संघर्ष में वृद्धि के बारे में बढ़ती वैश्विक चिंताओं के बीच विदेश मंत्री जयशंकर सर्गेई लावरोव के साथ बैठक के लिए 8 नवंबर को रूस की यात्रा के लिए जा रहे हैं।
बता दें जयशंकर की मास्को रूस की योजनाबद्ध यात्रा ऐसे समय हो रही है जब वार्षिक शिखर सम्मेलन को लेकर अटकलें लगाई जा रही हैं। हालांकि शिखर सम्मेलन के बारे में दोनों पक्षों की ओर से कोई बयान नहीं आया है। इस शिखर सम्मेलन की मेजबानी रूस द्वारा 2022 में की जानी थी।
रूस के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया ज़खारोवा ने गुरुवार को मॉस्को में कहा कि लावरोव अगले महीने जयशंकर के साथ बातचीत करेंगे और "द्विपक्षीय संबंधों की वर्तमान स्थिति और अंतर्राष्ट्रीय एजेंडे" पर चर्चा करेंगे। यात्रा के संबंध में भारतीय पक्ष की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। हालांकि इस मामले से विदेश मंत्री के जानने वाले लोगों के अनुसार जयशंकर की यात्रा बहुत शार्ट होने की उम्मीद है और इसमें लावरोव और अन्य प्रमुख रूसी अधिकारियों के साथ बैठकें शामिल हैं।