गुजरात तट पर पाकिस्तान की कायराना हरकत, भारतीय मछुआरों पर बसराईं गोलियां, 1 की मौत
नई दिल्ली, 07 नवंबर: गुजरात तट पर पाकिस्तानी समुद्री सुरक्षा एजेंसी ने कायराना हरकत की है। पाकिस्तानी नौसेना ने भारतीय नाव पर फायरिंग कर दी, जिसमें एक मछुआरे की मौत हो गई। घटना शनिवार शाम गुजरात तट से दूर अरब सागर में अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा के पास की बताई जा रही है, जो रविवार को सामने आई। पाकिस्तानी समुद्री सुरक्षा एजेंसी (पीएमएसए) की फायरिंग में एक मछुआरे की मौत के अलावा नाव पर सवार सात चालक दल के सदस्यों में से एक को मामूली चोट भी आई है।

शनिवार शाम करीब चार बजे की घटना
एक पुलिस अधिकारी के अनुसार घटना शनिवार शाम करीब चार बजे की है। देवभूमि द्वारका के पुलिस अधीक्षक सुनील जोशी ने बताया कि मछुआरे मछली पकड़ने वाली नाव 'जलपरी' पर सवार थे, शनिवार शाम को पीएमएसए कर्मियों द्वारा चालक दल के अन्य सदस्यों पर गोलियां चला दी, जिसमें एक की मौत हो गई। नाव 25 अक्टूबर को पोरबंदर के ओखा तट से रवाना हुई थी।
महाराष्ट्र के पालघर जिले का मछुआरा
पुलिस अधिकारी ने कहा कि पोरबंदर नवी बंदर पुलिस द्वारा प्राथमिकी दर्ज की जा रही है, जिसके पास अरब सागर में 12 समुद्री मील से आगे होने वाली घटनाओं पर गुजरात का अधिकार क्षेत्र है। घटना की जांच की जा रही है।रविवार को 32 वर्षीय मछुआरे श्रीधर रमेश चमरे का शव ओखा बंदरगाह लाया गया। जानकारी के मुताबिक मृतक मछुआरा महाराष्ट्र के पालघर जिले के तटीय गांव वदराई का रहने वाला था।
पाकिस्तान ने किया यह दावा
वहीं इस घटना पर भारतीय तटरक्षक बल (आईसीजी) ने एक बयान में साझा करते हुए कहा कि फिलहाल पुलिस अधिकारियों द्वारा मामले की जांच की जा रही है और चालक दल का संयुक्त रूप से बातचीत की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही पूर डिटेल शेयर की जएगी। दूसरी तरफ पाकिस्तान ने अपने बयान में दावा किया कि नाव ने पाकिस्तान के जल क्षेत्र में 'अवैध रूप से अतिक्रमण' किया था। इसके अलावा पीएमएसए कहा कि भारतीय नाव को चेतावनी देने का प्रयास किया था, लेकिन जब उसने कोई ध्यान नहीं दिया तो उस पर गोली चला दी।
आपको बता दें कि पाकिस्तान और भारत अरब सागर में स्पष्ट समुद्री सीमा नहीं होने की वजह से अक्सर एक-दूसरे देश के मछुआरों को सेना की कार्रवाई का सामना करना पड़ता है। इससे पहले भी पाकिस्तान की ओर से कई भारतीय मछुआरों की गिरफ्तारी और उनकी नावों को जब्त करने जैसी कार्रवाई की है।
-
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Bengaluru Chennai Expressway: 7 घंटे का सफर अब 3 घंटे में, एक्सप्रेसवे से बदलेगी दो शहरों की रोड कनेक्टिविटी -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान












Click it and Unblock the Notifications