भारतीय दूतावास ने सभी छात्रों और नागरिकों को यूक्रेन छोड़ने की दी सलाह, रूस कर सकता है बड़ा हमला

रूस-यूक्रेन के बीच महीनों से युद्ध जारी है। इस बीच यूक्रेन में भारतीय दूतावास ने एक बयान जारी किया है। उन्होंने सभी भारतीय छात्रों और नागरिकों से यूक्रेन से जल्द भाग जाने को का है।

Indian embassy russia Ukraine war advisory: रूस-यूक्रेन के बीच महीनों से युद्ध जारी है। इस बीच यूक्रेन में भारतीय दूतावास ने एक बयान जारी किया है। उन्होंने सभी भारतीय छात्रों और नागरिकों से यूक्रेन से जल्द भाग जाने को का है। सभी भारतीयों को यूक्रेन (Russia Ukraine War) छोड़ने की सलाह दी है। भारतीय दूतावास ने बिगड़ती सुरक्षा स्थिति और हाल ही में भीषण युद्ध को देखते हुए देश के नागरिकों को यूक्रेन की यात्रा करने से मना कर दिया है। साथ ही जो छात्र और नागरिक हैं, उन्हें यूक्रेन से भागने को कहा है।

रूस यूक्रेन वार

बता दें कि रूस और यूक्रेन में जारी युद्ध के बीच राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) ने बुधवार को बड़ा ऐलान कर दिया। रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने यूक्रेन में कब्जा किए गए चारों प्रांत में मार्शल लॉ (martial law) की घोषणा कर दी है। दरअसल रूसी कमांडर रमजान कादिरोव ने पुतिन से अपील की थी कि वे यूक्रेन से सटे रूसी इलाकों में मार्शल लॉ लगा दें। इसके बाद रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने एनएससी के साथ सीक्रेट मीटिंग की और इन चारों इलाकों में मार्शल लॉ लगाने की घोषणा की।

व्लादिमीर पुतिन ने इन प्रांतों का रूस में विलय का ऐलान किया था

रूसी राष्ट्रपति ने इस आदेश से संबंधित डिक्री पर बुधवार दोपहर में हस्ताक्षर कर दिए हैं। पुतिन के इस फैसले को पूर्वी यूक्रेन में रूस के निर्णायक कदम के तौर पर देखा जा रहा है। पुतिन ने यह घोषणा ऐसे वक्त में की है जब यूक्रेनी सेना रूस के कब्जे वाले डोनेट्स्क, लुहान्स्क, जापोरिज्जिया और खेरसॉन इलाके को फिर से वापस लेने के लिए तेजी से आगे बढ़ रही है। सितंबर में यूक्रेन के चार प्रांतो पर किया कब्जा दरअसल पिछले महीने ही रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने इन प्रांतों का रूस में विलय का ऐलान किया था।

यह भी पढ़ें- व्लादिमीर पुतिन का बड़ा ऐलान, यूक्रेन से कब्जाए चारों राज्यों में लगा दिया मार्शल लॉ

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+