Indian Currency Photo में राष्ट्रपिता गांधी नहीं शिवाजी ? 'सैंपल' शेयर कर बोले BJP विधायक- ये परफेक्ट है !

Indian Currency Photo पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के साथ मां लक्ष्मी की तस्वीर के सुझाव के बाद अब शिवाजी की फोटो लगाने का सजेशन सामने आया है। भाजपा नेता ने ट्वीट कर 'सैंपल' शेयर किया है। Indian Currency Photo nitesh ran

Indian Currency Photo बदलने या राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की तस्वीर के साथ देवी-देवता या राष्ट्रपिता के बदले भगत सिंह या शिवाजी जैसे महापुरुषों की तस्वीरों को लगाने जैसे सुझाव दिए जा रहे हैं। अब महाराष्ट्र के एक भाजपा नेता ने करेंसी नोट पर छत्रपति शिवाजी की तस्वीर का सुझाव दिया है ? भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी भी देवी लक्ष्मी की तस्वीर का सुझाव दे चुके हैं। हाल ही में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी मां लक्ष्मी की फोचो लगाने का बयान दिया। अब महाराष्ट्र के नेता नितेश राणे ने चुटकी ली है।

CM केजरीवाल के बाद भाजपा विधायक का सुझाव

CM केजरीवाल के बाद भाजपा विधायक का सुझाव

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की ओर से जारी होने वाली भारतीय मुद्रा की डिजाइन बदलने के लिए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने हाल ही में सुझाव दिया था कि महात्मा गांधी के साथ माता लक्ष्मी की तस्वीर भी करेंसी नोट पर प्रिंट की जाए। इस चर्चा या विवाद में भाजपा नेता नितेश राणे भी कूद पड़े। राणे महाराष्ट्र की कंकावली विधानसभा सीट से भाजपा विधायक हैं।

डॉलर के मुकाबले रुपये की गिरावट रुकेगी !

डॉलर के मुकाबले रुपये की गिरावट रुकेगी !

राणे ने भारतीय करेंसी की नई डिजाइन का सजेशन देते हुए फोटो ट्वीट कर लिखा, "ये परफेक्ट है।" बता दें कि AAP सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने सुझाव दिया है कि देवी लक्ष्मी और भगवान गणेश की तस्वीरों को भारतीय मुद्रा पर अंकित किया जाए। उन्होंने तर्क दिया है कि यह अर्थव्यवस्था को मजबूत करने का एक तरीका हो सकता है। केजरीवाल ने यह संकेत भी दिया कि करेंसी नोट पर लक्ष्णी-गणेश की तस्वीरें डॉलर के मुकाबले रुपये की गिरावट को रोकने में भी मदद कर सकती हैं।

क्या गुजरात चुनाव में BJP vs AAP

क्या गुजरात चुनाव में BJP vs AAP

मीडिया रिपोर्ट्स में केजरीवाल की पार्टी- AAP को आने वाले गुजरात विधानसभा चुनावों में भाजपा का मुख्य प्रतिद्वंद्वी के रूप में उभरता हुआ बताया जा रहा है। रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि पंजाब में विकल्प के रूप में उभरने के बाद पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने वाली केजरीवाल की पार्टी को दिल्ली के बाहर भी प्रचंड सफलता मिली है। ये इस बात का संकेत हो सकता है कि गुजरात में भी पार्टी का जनाधार बढ़ सकता है। यह भी दिलचस्प है कि केजरीवाल के सुझाव पर भाजपा की ओर से नाराजगी जाहिर की गई। वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने आप प्रमुख केजरीवाल पर जोरदार हमला बोला।

'केजरीवाल का पाखंड, यू-टर्न की राजनीति'

'केजरीवाल का पाखंड, यू-टर्न की राजनीति'

भाजपा के कई नेताओं ने केजरीवाल पर जोरदार अटैक किया। पार्टी ने कहा, अपनी सरकार की खामियों से लोगों का ध्यान हटाने के लिए AAP प्रमुख केजरीवाल 'राजनीतिक नाटक' कर रहे हैं। आम आदमी पार्टी हिंदू विरोधी मानसिकता दिखा रही है। भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा, "केजरीवाल ने अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में जो कहा वह उनकी यू-टर्न की राजनीति का एक और विस्तार है। उनका पाखंड दिखाई दे रहा है।

केजरीवाल पर भाजपा का तीखा हमला

केजरीवाल पर भाजपा का तीखा हमला

भाजपा नेता और सांसद मनोज तिवारी ने कहा AAP ने हिंदू देवी-देवताओं के साथ 'दुर्व्यवहार' किया, लेकिन अब गुजरात में चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी अपना 'चेहरा बचाने' की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा, "जिन लोगों ने राम मंदिर का विरोध किया, वे नया मुखौटा लेकर आए हैं।" वरिष्ठ बीजेपी नेता शाहनवाज हुसैन ने आरोप लगाया कि केजरीवाल "महात्मा गांधी को दरकिनार" करने की कोशिश कर रहे हैं। बीजेपी आईटी सेल चीफ अमित मालवीय ने केजरीवाल को "एक हिंदू विरोधी कट्टरपंथी" करार दिया।

भाजपा विधायक बोले- इंडियन करेंसी पर शिवाजी

भाजपा विधायक बोले- इंडियन करेंसी पर शिवाजी

केजरीवाल पर भाजपा के तीखे अटैक के बीच अब एक अन्य भाजपा नेता और विधायक नितेश राणे ने नोट पर तस्वीर को लेकर नया सुझाव दिया है। भारतीय रिजर्व बैंक से जारी करेंसी नोट पर शिवाजी की फोटो का सैंपल ट्वीट कर कैप्शन दिया, "ये परफेक्ट है।" ऐसे में कहना गलत नहीं होगा कि मराठा आइकन छत्रपति शिवाजी की तस्वीर के साथ फोटो-शॉप की गई 200 रुपये की करेंसी नोट ट्वीट कर राणे ने एक नई चर्चा को जन्म दे दिया है।

नीचे देखें राणे का ट्वीट-

नोट पर तस्वीर से पूरे देश को आशीर्वाद मिलेगा !

नोट पर तस्वीर से पूरे देश को आशीर्वाद मिलेगा !

बता दें कि केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपील की है कि महात्मा गांधी के अलावा देवताओं की छवियों को भी भारतीय करेंसी नोट पर प्रिंट करने के सुझाव पर विचार किया जाए। उन्होंने कहा, हमें अपने देश की आर्थिक स्थिति को सुधारने के लिए काफी प्रयास करने होंगे। इसके साथ ही हमें देवी-देवताओं का आशीर्वाद भी चाहिए। नोटों पर अगर एक तरफ गणेश जी और लक्ष्मी जी की और दूसरी तरफ गांधी जी की तस्वीर हो तो पूरे देश को आशीर्वाद मिलेगा। उन्होंने इंडोनेशिया का उदाहरण भी दिया था, जहां कुछ मुद्राओं पर भगवान गणेश की तस्वीर छपती है।

हनुमान चालीसा पर योगी vs केजरीवाल

हनुमान चालीसा पर योगी vs केजरीवाल

मुख्यमंत्री केजरीवाल इससे पहले भी धार्मिक प्रतीकों को अपनाने और उनकी प्रस्तुति को लेकर बीजेपी के निशाने पर रहे हैं। भाजपा ने दिल्ली में विधानसभा चुनाव से पहले टीवी इंटरव्यू में केजरीवाल के हनुमान चालीसा पाठ करने पर भी कड़ी प्रतिक्रिया दी थी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा था, अभी केवल केजरीवाल ने हनुमान चालीसा का पाठ शुरू किया है। इंतजार करें आप ओवैसी एक दिन ओवैसी को भी हनुमान चालीसा पढ़ते हुए पाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+