वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला में बुमराह और भुवनेश्वर को मिला आराम, इन दो युवा खिलाड़ियों को मौका

नई दिल्ली। वेस्टइंडीज के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का ऐलान कर दिया गया है। शनिवार शाम को टीम की घोषणा की गई हैं। भारतीय टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ 4 अक्टूबर से राजकोट में पहला और 12 अक्टूबर से हैदराबाद में दूसरा टेस्ट खेलेगी। एशिया कप से बाहर रहे विराट कोहली एक बार फिर टीम की कमान संभालेंगे।

Indian cricket team for test series against West indies announced

शिखर धवन, मुरली विजय और करुण नायर को टीम में जगह नहीं मिली है। फिटनेस की समस्या से जूझ रहे ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या और तेज गेंदबाद इशांत शर्मा को टीम में शामिल नहीं किया गया है। भुवनेश्वर कुमार और जसप्रीत बुमराह को भी आराम दिया गया है।

मयंक अग्रवाल और पृथ्वी शॉ को टी में जगह मिली है, जो सीरीज में अपना टेस्ट डेब्यू कर सकते हैं। तेज गेंदबाद मोहम्मद सिराज को भी टीम में जगह दी गई है। इंग्लैंड में डेब्यू करने वाले विकेटकीपर ऋषभ पंत और बल्लेबाद हनुमा विहारी टीम में जगह बनाए रखने में कामयाब रहे हैं। महाराष्ट्र के तेज गेंदबाज शर्दुल ठाकुर भी टेस्ट टीम में चुने गए हैं।

टीम इस प्रकार है- विराट कोहली (कप्तान), अजिंक्य रहाणे (उप-कप्तान), लोकेश राहुल, पृथ्वी शॉ, मयंक अग्रवाल, चेतेश्वर पुजारा, हनुमा विहारी, रिषभ पंत (विकेटकीपर), आर अश्विन, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, उमेश यादव, शर्दुल ठाकुर और मोहम्मद सिराज।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+