कोरोना को लेकर भारत के लिए राहत भरी खबर, मार्च 2020 के बाद मिले सबसे कम साप्ताहिक केस

कोरोना वायरस संक्रमण को लेकर भारत के लिए राहतभरी खबर है। क्योंकि देश में मार्च 2020 के बाद एक सप्ताह में सबसे कम केस मिले है।

corona

एक तरफ कोरोना वायरस संक्रमण जहां चीन में फिर से पैर पसार रहा है। वहीं भारत के लिए राहतभरी खबर है। नवंबर की शुरुआत से भारत में कोविड-19 मामलों की संख्या में लगातार गिरावट आ रही है। रविवार को देश में सिर्फ 12 मौतें दर्ज की गईं, जिनमें से तीन दिनों में शून्य मौतें शामिल हैं। मार्च के बाद से देश में रोजाना के ये सबसे कम केस हैं। आंकड़ों के मुताबिक सप्ताह के दौरान भारत में पाए गए मामलों की संख्या गिरकर 1,103 हो गई, जो 23-29 मार्च, 2020 के बाद से सबसे कम साप्ताहिक संख्या है।

देश में जब पहली बार लॉकडाउन लगाया गया था। उस सप्ताह 736 नए केस आए थे। वहीं, अगले सप्ताह में यह संख्या बढ़कर 3,154 हो गई। पिछले सप्ताह (12-18 दिसंबर) में सात दिनों में मामलों में 19% की गिरावट देखी गई। आपको बता दें कि भारत में लगभग पांच महीनों से कोविड मामलों की संख्या में लगातार गिरावट आ रही है। साप्ताहिक तौर पर मामलों में गिरावट 18-24 जुलाई के बाद शुरू हुई। तब से दो हफ्तों को छोड़ दिया जाए तो सभी हफ्तों में मामलों में गिरावट दर्ज की गई है।

पिछले सप्ताह रिपोर्ट की गई 12 मौतें 16-22 मार्च, 2020 के बाद से दर्ज की गई सबसे कम मौतें थीं। बता दें कि एक तरफ जहां भारत में कोरोना के मामलों में कमी आ रही है। वहीं, इसके विपरीत एशिया, यूरोप और अन्य देशों में हाल के सप्ताहों में मामलों में वृद्धि देखी गई है। worldometers.info की रिपोर्ट के मुताबिक वैश्विक मामलों के सात दिनों के औसत में 2 नवंबर के बाद से बढ़ोतरी हो रही है।

इधर, चीन में प्रतिबंधों में ढील के बाद कोरोना वायरस संक्रमितों की वृद्धि ने वैश्विक एजेंसियों को चिंतित कर दिया है। कई रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि चीन हालात कोरोना वायरस संक्रमण के खराब हो गई है। हर दिनों इतने मरीज आ रहे हैं कि बीजिंग के श्मशान घाटों पर लाशों की अंबार लग गई है। दावा किया जा रहा है कि अगले कुछ दिनों में चीन की 70 प्रतिशत जनता कोरोना की चपेट में होगी। जबकि 3 महीने में कोरोना वायरस संक्रमण के अन्य देशों में भी फैलने का दावा किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें- चीन में फिर से कोरोना विस्फोट, श्मशान घाटों पर लाशों के अंबार, एक्सपर्ट्स ने पूरी दुनिया के लिए जताई चिंता

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+