इंडियन कोस्ट गार्ड फ्लीट में शामिल हुआ 'सजग', बिना आपूर्ति के एक महीने समुद्र में रह सकता है ये जहाज
इंडियन कोस्ट गार्ड फ्लीट में शामिल हुआ 'सजग', बिना बाहरी आपूर्ति के एक महीने तक समुद्र में रह सकता है ये जहाज
पोरबंदर, 12 जून: भारतीय तटरक्षक बल को नई ताकत मिली है। शनिवार को गुजरात के पोरबंदर में कोस्ट गार्ड शिप फ्लीट में 'सजग' को शामिल कर लिया गया है। 'सजग' ने पोरबंदर में की मॉकड्रिल भी की है। इस जहाज को 29 मई को कमीशन किया गया था। कोस्ट गार्ड रीजन (उत्तर पश्चिम) के कमांडर ने बताया है कि यह जहाज बिना बाहरी आपूर्ति के समुद्र में एक महीने तक रह सकता है। यह एक बहुउद्देशीय जहाज है। इसमें 15-16 अधिकारी और 90-100 जवान रह सकते हैं।

इंडियन कोस्ट गार्ड के बेड़े में अत्याधुनिक संसाधनों से सुसज्जित और पेट्रोलिंग करने वाला स्वदेशी जहाज सजग 29 मई को लाया गया था। जिसे अब फ्लीट में शामिल लिया गया है। आइसीजी जहाज 'सजग' पांच अपतटीय गश्ती जहाजों की श्रृंखला में तीसरे नंबर का है। गोवा शिपयार्ड लिमिटेड ने इसे डिजाइन किया और बनाया है।
Recommended Video

गोवा शिपयार्ड लिमिटेड ऑफशोर पेट्रोलिंग करने वाले पांच जहाज बना रहा है, जिनमें से ये तीसरा जहाज है जो अब इंडियन कोस्ट अब इंडियन कोस्ट गार्ड के बेड़े में शामिल हो गया है। इस पूरे प्रोग्राम को प्रधानमंत्री मोदी ने नवंबर, 2016 में लॉन्च किया गया था, जिसमें ये जिसमें ये पांच अत्याधुनिक तकनीकी से सुसज्जित जहाज बनाने का विजन रखा गया था। इंडियन कोस्ट गार्ड की ताकत में इजाफा करना और देश के एक्सक्लूसिव इकोनोमिक जोन की सुरक्षा करना इनको तैयार किए जाने का मकसद है।
इंडियन कोस्ट गार्ड को ताकत देने के लिए इन जहाजों में एडवांस तकनीक और कंप्यूटराइज कंट्रोल्स सिस्टम हैं। इससे समुद्र में दुश्मनों की निगरानी रखने वाली इंडियन कोस्ट गार्ड की ताकत में काफी इजाफा होगा और उनको आसानी भी होगी।












Click it and Unblock the Notifications