कारगिल विजय दिवस पर जेटली ने किया जल्द वॉर म्यूजियम बनाने का वादा

जेटली ने श्रद्धांजलि सुमन अर्पित करने के बाद कहा कि भारत पाकिस्तान के बीच जब बातचीत हाेगी तो युद्ध विराम के उल्लंघन का मुद्दा जरूर उठाया जायेगा। उन्हाेंने कहा कि विदेश मंत्रालय इस संबंध में काम कर रहा है।
जेटली ने आगे कहा कि स्वतंत्रता के बाद की लड़ाईयों के लिये अभी तक एक भी वॉर म्यूजियम नहीं है और इसके लिये सरकार वादा कर चुकी है और वादे को जल्द पूरा किया जायेगा। सभी सरकारी प्रक्रियाएं जल्द पूरी कर ली जायेंगी, ताकि जल्द से जल्द वॉर मेमोरियल म्यूजियम बनाया जा सके।
कारगिल युद्ध के 15 साल पूरे होने पर विशेष कवरेज पढ़ें।












Click it and Unblock the Notifications