जम्‍मू कश्‍मीर: नेपाल के रहने वाले 25 साल के अर्जुन थापा कश्‍मीर में शहीद, पुणे के संदीप ने भी गंवाई जान

श्रीनगर। सेना के लिए साल 2020 का पहला दिन बुरी खबर लेकर आया। बुधवार को साल के पहले जम्‍मू कश्‍मीर के राजौरी जिले के तहत आने वाले नौशेरा सेक्‍टर में हुए एनकाउंटर में सेना के दो जवान शहीद हो गए। इस मुठभेड़ में नेपाल के अर्जुन थापा मगर और पुणे के रहने संदीप सावंत शहीद हो गए। थापा की उम्र बस 25 साल थी और वह गोरखा रेजीमेंट से आते थे। इस एनकाउंटर में सेना और सुरक्षाबलों ने तीन आतंकियों को भी ढेर कर दिया।

घने जंगल की आड़ लेकर दाखिल आंतकी

घने जंगल की आड़ लेकर दाखिल आंतकी

जम्‍मू कश्‍मीर में रक्षा प्रवक्‍ता लेफ्टिनेंट कर्नल देवेंद्र आनंद ने बताया कि सुरक्षाबलों को पीओके की तरफ से घुसपैठ का पता लगा था। आतंकी नौशेरा में स्थित खारी थरायाट के घने जंगल का फायदा उठाकर एलओसी पार करके भारत में दाखिल होने की कोशिशें कर रहे थे। 31 दिसंबर की देर रात आतंकी नौशेरा सेक्‍टर के जंगल में दाखिल होने में सफल हो गए। उन्‍होंने जानकारी दी कि आतंकियों के पास भारी मात्रा में हथियार थे।

फायरिंग की चपेट आए जवान

फायरिंग की चपेट आए जवान

जिस समय सेना आतंकियों की तरफ से गोलीबारी का जवाब दे रही थी उसी समय दो जवान इसकी चपेट में आ गए। दोनों जवान बुरी तरह से जख्‍मी हो गए थे और कुछ समय बाद उन्‍होंने दम तोड़ दिया। इन जवानों की पहचान नेपाल के रहने वाले 25 साल के राइफलमैन अर्जुन थापा और पुणे के रहने वाले 29 साल के नायक सावंत संदीप रघुनाथ के तौर पर हुई।

माता-पिता को बेटे का इंतजार

माता-पिता को बेटे का इंतजार

अर्जुन थापा, नेपाल के गोरखा जिले के गांव रिप के रहने वाले थे। उनके परिवार में उनके माता-पिता हैं। कर्नल आनंद ने बताया, 'नायक रघुनाथ और राफइलमैन बहादुर, संजीदा और उत्‍साहित सैनिक थे। देश हमेशा इन दोनों के सर्वोच्‍च बलिदान को याद रखेगा।' एनकाउंटर उस समय शुरू हुआ जब सेना की तरफ से सर्च एंड कॉर्डन ऑपरेशन यानी कासो लॉन्‍च किया गया था।

एंटी-टेरर ऑपरेशन में शहीद 83 जवान

एंटी-टेरर ऑपरेशन में शहीद 83 जवान

आतंकियों की तरफ से जैसे ही फायरिंग शुरू हुई, एनकाउंटर साइट पर फौरन री-इनफोर्समेंट को रवाना किया गया। बुधवार को हुआ एनकाउंटर घाटी में आतंकियों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन का हिस्‍सा था। जम्‍मू कश्‍मीर पुलिस की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक घाटी में एंटी-टेरर ऑपरेशंस में 83 जवान शहीद हुए हैं। आपको बता दें कि यह खबर ऐसे समय आई है जब दिल्‍ली में जनरल मनोज मुकुंद नरवाणे ने सेना के 28वें आर्मी चीफ के तौर पर कमान संभाली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+