इंडियन आर्मी को मिला होवित्जर तोप, चीन को धूल चटा देगा
पिछले साल 30 नवंबर को भारत ने इन तोपों को खरीदने के लिए अमेरिका के साथ समझौता किया गया था। 17 नवंबर को केंद्रीय कैबिनेट से इस समझौते को मंजूरी मिली थी।
नई दिल्ली। इंडियन आर्मी को करीब तीन दशक बाद नई तोपें मिली हैं। जो चीन के होश को फाख्ता कर देंगी। 145 एम 777 तोपें इस हफ्ते में सेना में शामिल हो जाएंगी।ये तोपें अमेरिकी कंपनी बीएई से खरीदी गई हैं।रही है। पहले खेप में दो तोपें आएंगी। कंपनी की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि भारतीय सेना के तोप खाने को आधुनिक बनाने के लिए वो अमेरिकी सरकार की लगातार मदद कर रहे हैं।

कंपनी ने कहा है कि ' अमेरिका के विदेशों में हथियार सप्लाई के लक्ष्य को पूरा करने की कड़ी में हम 145 एम 777 हल्की होवित्जर तोपों को भारतीय सेना के लिए एक महीने पहले ही उपलब्ध करा देंगे। इस हफ्ते के आखिरी में दो तोपें भारत पहुंच जाएंगी।
पिछले साल 30 नवंबर को भारत ने इन तोपों को खरीदने के लिए अमेरिका के साथ समझौता किया गया था। 17 नवंबर को केंद्रीय कैबिनेट से इस समझौते को मंजूरी मिली थी। इन तोपों के भारतीय सेना में शामिल होने के बाद से उसकी ताकत बढ़ जाएगी। खास तौर पर चीन के साथ बढ़ते तनाव के मद्देनजर यह सौदा काफी अहम माना जा रहा है। इन तोपों को चीन से सटी पूर्वी सीमा की पहाड़ियों पर तैनात करने के मद्देनजर खरीदा जा रहा है।
इसके अलावा बीएई के साथ 155एमएम/39 कैविबर गन को लेकर भी समझौता हुआ है। इसके तहत करीब कंपनी 145 गन भारत को सौंपेगी जिसमें 25 गन कंपनी सीधे सौंपेगी और बाकी महेंद्रा कंपनी की मदद से भारत में ही बनाई जाएंगी। आपको बता दें कि इससे पहले 1980 में स्वीडिश कंपनी से बोफोर्स तोपें खरीदी थीं तब इस सौदे को लेकर काफी बवाल हुआ था।












Click it and Unblock the Notifications