लद्दाख में भारतीय सेना की बड़ी कार्रवाई, फिंगर 4 पर बैठे चीनी सैनिकों से ज्यादा ऊंची चोटियों पर बैठ गए जवान
नई दिल्ली। लद्दाख में भारतीय सेना ने एक बार फिर से पराक्रम दिखाया है। पैंगोंग में अहम चोटियों पर भारतीय सेना ने नियंत्रण जमा लिया है। भारतीय सेना ने फिंगर 4 की कई महत्वपूर्ण चोटियों को अपने नियंत्रण में ले लिया है। जो जानकारी मिल रही है उसके मुताबिक LAC के पास भारतीय सैनिकों ने ऐसी चोटियों पर कब्जा का लिया है जो फिंगर 4 से भी ऊंची है और अब भारतीय जवान वहां बैठे चीनी सैनिकों को आसानी से देख सकते हैं। भारतीय सेना द्वारा ये कार्रवाई ऐसे समय में की गई है जब विदेश मंत्री एस जयशंकर रूस में चीनी विदेश मंत्री के साथ बैठक कर रहे हैं।
Recommended Video

चीनी सैनिकों ने की थी तारबंदी निकालने की कोशिश
सूत्रों के मुताबिक सोमवार को चीनी सेना ने दक्षिणी पैंगोंग की भारतीय फॉरवर्ड चौकियों पर कब्जे की कोशिश की थी। इस दौरान पोल स्वार्ड और ऑटोमेटिक रायफल के साथ पहुंचे चीनी सैनिकों ने भारतीय तारबंदी को भी निकालने की कोशिश की थी। पैंगोंग झील के दक्षिण किनारे में जिन जिन हाइट्स पर भारतीय सैनिक तैनात हैं वहां पर अपने इलाके में भारतीय सेना ने तारबंदी कर रखी है। भारत ने चीनी सैनिकों को चेतावनी दी है कि वह इस तारबंदी को पार करने की कोशिश ना करें।












Click it and Unblock the Notifications