चीन का LAC पर रोबोट फौजी तैनात करने का दावा, भारतीय सेना ने कहा- हमने तो किसी को नहीं देखा

नई दिल्ली, 7 जनवरी: चीन की ओर से कहा गया है कि वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर उसने रोबोट सैनिक तैनात किए हैं। इस पर भारतीय सेना की ओर से कहा गया है कि उनको अभी तक एलएसी पर कोई चीनी रोबोटिक सैनिक नहीं दिखा है। न्यूज एजेंसी एएनआई ने सुरक्षा सूत्रों के जरिए ये खबर दी है। हालांकि सेना ने ये माना है कि चीन कोई रोबोट तैनात करता है तो ये उसके सैनिकों को भीषण ठंड से बचाने में काफी मददगार हो सकता है।

 सुरक्षा सूत्र

चीनी मीडिया ने हाल ही मे ये दावा किया है कि उसकी सेना ने सरहद पर रोबोटिक सैनिकों को तैनात किया है। इस पर सुरक्षा बलों के शीर्ष सूत्रों ने शुक्रवार को कहा कि भले ही अभी तक ऐसा कोई रोबोट सैनिक सीमा पर नहीं देखा गया है लेकिन पीपुल्स लिबरेशन आर्मी अगर ऐसा करती है तो ये उनके लिए काफी मददगार होगा। इसकी वजह ये है कि सीमा पर चीनी सैनिकों को ठंड के चलते बहुत मुश्किल हो रही है।

चीनी सैनिक पड़ रहे ठंड से बीमार

Recommended Video

    China Bridge In Pangong Lake: Rahul Gandhi का PM Modi पर हमला | LAC | Pangong Tso | वनइंडिया हिंदी

    यह लगातार दूसरा साल है जब चीनी सैनिकों को भारत से लगती हुई सीमाओं पर रहना पड़ रहा है। यहां तापमान शून्य से 20 से 40 डिग्री सेल्सियस तक कम हो जाता है। ऐसे में चीनी सैनिकों को अपने बैरक से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है। कई स्थानों पर तो वे कुछ देर के लिए बाहर आ पाते हैं औप फिर अंदर चले जाते हैं। बीते साल सर्दियों के बाद यहां तैनात 90 फीसदी सैनिकों को वापस भेजना पड़ा था क्योंकि ये ठंड के चलते कई तरह की बीमारियों की चपेट में आ गए थे। ऐसे में ये बात कही जा रही है कि चीन ने रोबोट सैनिक सीमा पर तैनात करने का फैसला लिया है।

    भारतीय सेना इसकी अभ्यस्त

    भारतीय सेनाएं उच्च ऊंचाई और पर्वतीय युद्ध के लिए शारीरिक रूप से अभ्यस्त हैं। भारतीय सेना प्रतिकूल मौसम में इन इलाकों में रह सकती हैं। भारतीय सेना दो साल की अवधि के लिए ऊंचाई वाले क्षेत्रों में अपने सैनिकों को तैनात करती है और हर साल करीब 40-50 प्रतिशत सैनिकों को बदल देती है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+