जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा के तंगधार में पाकिस्तान ने तोड़ा युद्धविराम, फायरिंग में सेना का जवान घायल
कुपवाड़ा। पाकिस्तान की तरफ से नॉर्थ कश्मीर के कुपवाड़ा में मंगलवार को फिर से युद्धविराम का उल्लंघन किया गया है। पाकिस्तान की फायंरिग में इंडियन आर्मी के एक जवान के घायल होने की खबरें हैं। इससे पहले पिछले हफ्ते 14 अगस्त को सेना की तरफ से तंगधार में ही बड़ी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान के दो सैनिकों को ढेर कर दिया गया था। तंगधार में पिछले एक हफ्ते से लगातार पाकिस्तान की ओर से गोलीबारी हो रही है। कभी यह गोलीबारी रुक जाती है तो कभी लगातार जारी रहती है।

गोलीबारी की आड़ में पाकिस्तान की सेना उन आतंकियों की मदद कर रही थी जो भारत में घुसपैठ की कोशिशों में लगे हुए हैं। 13 अगस्त को कुपवाड़ा में पाकिस्तान की सेना की ओर से फायरिंग में भारतीय सेना के जवान पुष्पेन्द्र सिंह शहीद हो गए थे। पुष्पेन्द्र 20 जाट बटालियन के जवान थे। उस समय पाकिस्तान की तरफ से दोपहर करीब 3:30 बजे स्नाइपर शॉट किए गए। इन्हीं हमलों में सेना के जवान शहीद हो गए थे।












Click it and Unblock the Notifications