गिरफ्तार पाकिस्तानी नागरिकों ने ली थी मोस्ट वांटेड मसूद अजहर से ट्रेनिंग!
जम्मू| इंडियन आर्मी के मुताबिक उसने 21 सितंबर को उरी में दो पाकिस्तान नागरिकों को अरेस्ट किया है जो कि आतंकी संगठन जैश-ए-मुहम्मद (जेईएम) के लिए गाइड के रूप में काम करते थे। इनका काम था जम्मू में घुसपैठ करने वाले सीमा पार के हथियारबंद लोगों का मार्गदर्शन करना।
सेना को शक है कि इन दोनों को मोस्ट वांटेड आतंकी मसूद अजहर ने खुद ट्रेनिंग दी थी और इन दोनों ने 18 आतंकियों को भारत में घुसपैठ कराया था और यही नहीं उरी आतंकी हमले में मारे गये चारों हमलावरों को इन्होंने ही गाइड किया था।
दोनों से पूछताछ के दौरान जो जानकारी प्राप्त हुई है उसके मुताबिक दोनों खालियाना कलां के रहने वाले हैं और उनके नाम क्रमश: अहसान खुर्शीद उर्फ डीसी और फैसल हुसैन अवान है। इन दोनों ने दो साल पहले आतंकी संगठन जैश-ए-मुहम्मद (जेईएम) को ज्वाइन किया था।
आपको बता दें कि 18 सितंबर में हुए आतंकी हमले के पीछे जैश-ए-मुहम्मद (जेईएम) का ही हाथ बताया जा रहा है। इस हमले में 18 जवान शहीद और 30 घायल हुए हैं।













Click it and Unblock the Notifications