कश्मीर में आतंकियों और पाक सैनिकों का कड़ा मुकाबला करने के लिए सेना को मिली अमेरिकी राइफल
नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर में आतंकियों और नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तानी सैनिकों का सामना करने के लिए भारतीय सेना के जवानों एक और हथियार मिल गया है। जवानों को अमेरिकी सिग सॉयर असॉल्ट राइफल मिली हैं। वहीं जिन 21 लाख राउंड का ऑर्डर दिया गया है, उसके लिए भी भारतीय सेना को अपनी सनाइपर राइफल्स के लिए गोलाबारूद की सप्लाई होने लगी है।
Recommended Video

पहला स्टॉक भारत आ गया है
भारतीय सेना के वरिष्ठ सूत्रों ने समाचार एजेंसी एएनआई से कहा है, '10 हजार सिग 716 असॉल्ट राइफल का पहला स्टॉक भारत आ गया है, इसे उत्तरी कमान के लिए भेज दिया गया है।' उत्तरी कमान जम्मू-कश्मीर में आतंक रोधी ऑपरेशन चलाती है। साथ ही ये कमान पाकिस्तान और पीओके से प्रशिक्षण लेकर घुसपैठ करने वाले आतंकियों को भी रोकती है। अब इस नए हथियार से जवान पाकिस्तानी आतंकियों का आसानी से मुकाबला कर पाएंगे।

700 करोड़ रुपये का समझौता
बता दें भारत ने सेना को 72,400 नई असॉल्ट राइफल देने के लिए 700 करोड़ रुपये के समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। इन राइफल को अमेरिका की हथियार बनाने वाली कंपनी सिग सॉर से लिया जा रहा है। इन्हें अमेरिका में बनाया जा रहा है और समझौते पर हस्ताक्षर होने के बाद से एक साल के भीतर ही दे दिया जाएगा।

66 हजार राइफल भारतीय सेना के लिए
सबसे ज्यादा 66 हजार राइफल भारतीय सेना के लिए, 2 हजार भारतीय नौसेना के लिए और भारतीय वायुसेना के लिए 4 हजार राइफल हैं। सिग सॉर सिग716 7.62×51 एमएम असॉल्ट राइफल भारत में बनी 5.56×45 एमएम इनसास राइफल की जगह लेगी। भारतीय सेना को जल्द सात लाख से अधिक एके-203 असॉल्ट राइफल भी मिलेंगी। जो भारत और रूस द्वारा संयुक्त रूप से बनाई जाएगी।
-
Kashmiri Asiya Andrabi कौन है? दिल्ली कोर्ट ने क्यों सुनाई उम्रकैद? 24 साल से जेल में पति अलगाववादी 'आशिक' -
US-Iran जंग में चौधरी बन रहे थे शहबाज-मुनीर, ईरान ने होर्मुज से लौटाया कराची जा रहा जहाज, धरी रह गई डिप्लोमेसी -
गाजियाबाद पुलिस ने जासूसी के आरोप में तीन गिरफ्तार -
Indian Army में ऑफिसर बनने का रास्ता हुआ आसान, ग्रेजुएट जवानों की लगी लॉटरी, क्या हैं नए नियम? -
Petrol-Diesel Crisis: पहले App पर बुक करो, फिर मिलेगा पेट्रोल-डीजल, US-Iran जंग से मचा हाहाकार! -
PSL 2026: पीएसएल में मची भारी भगदड़! 9 विदेशी खिलाड़ियों ने दिया धोखा, देखें टूर्नामेंट छोड़ने वालों की लिस्ट -
Iran America War: अमेरिका-ईरान तनाव के बीच मुनीर ने ट्रंप को किया कॉल, आखिर क्या हुई बात? -
World Most Polluted Cities: पाकिस्तान बना दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, भारत की क्या है रैंकिंग -
Badshah Caste: बॉलीवुड के फेमस रैपर बादशाह की क्या है जाति? क्यों छुपाया असली नाम? कौन-सा धर्म करते हैं फॉलो? -
क्या भारत में 'LOCKDOWN' लगने वाला है? दुनियाभर में Energy Lockdown की शुरुआत! तेल संकट से आप पर कितना असर -
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट












Click it and Unblock the Notifications