भूटान में क्रैश हुआ इंडियन आर्मी का हेलीकॉप्टर चेतक, दो पायलटों का निधन
थिम्पू। पड़ोसी देश भूटान में इंडियन आर्मी के हेलीकॉप्टर चेतक के क्रैश होने की खबरें हैं। बताया जा रहा है कि इस घटना में दोनों पायलट शहीद हो गए हैं। घटना में जिन दो पायलटों की मौत हुई हैं उनमें से एक इंडियन आर्मी तो एक रॉयल भूटान आर्मी ऑफिसर हैं। फिलहाल इस घटना में और ज्यादा जानकारी का इंतजार है।

सेना के प्रवक्ता कर्नल अमन आनंद की ओर से इस पर और ज्यादा जानकारी दी गई है। कर्नल आनंद ने बताया, 'इंडियन आर्मी का हेलीकॉप्टर दोपहर करीब एक बजे योंगफुला के करीब क्रैश हुआ। हेलीकॉप्टर का संपर्क रेडियो से टूट गया और जल्द ही इसका विजुअल कॉन्टेक्ट भी खत्म हो गया था।' कर्नल आनंद के मुताबिक हेलीकॉप्टर ने अरुणाचल प्रदेश के खिरमू से टेक ऑफ किया था और योंगफुला के लिए ड्यूटी पर रवाना हुआ था।












Click it and Unblock the Notifications