सेना प्रमुख जनरल नरवाणे ने उत्‍तराखंड में किया चीन बॉर्डर का दौरा

नई दिल्‍ली। इंडियन आर्मी चीफ जनरल मनोज मुकुंद नरवाणे अगले कुछ दिनों उत्‍तराखंड के दौरे पर हैं। उन्‍होंने यहां पर चीन बॉर्डर का दौरा किया और युद्ध से जुड़ी तैयारियों का जायजा लिया। उत्‍तराखंड वह राज्‍य है जहां पर न केवल चीन बल्कि नेपाल का भी बॉर्डर है। कुछ माह पहले ही उत्‍तराखंड सरकार की तरफ से चीन बॉर्डर तक जाने वाली तीन महत्‍वपूर्ण सड़कों के लिए गंगोत्री नेशनल पार्क में 70 हेक्‍टेयर की फॉरेस्‍ट लैंड की मंजूरी दी गई है।

army-chief.jpg

आर्मी चीफ ने किया हवाई सर्वे

आर्मी चीफ जनरल मनोज मुकुंद नरवाणे ने बुधवार को माणा से लगी और उससे आगे भारत चीन सीमा पर सेना की चौकियों का हवाई निरीक्षण किया।सुबह लगभग 11.50 पर आर्मी चीफ का एयरक्राफ्ट बदरीनाथ माणा में सेना के हेलीपैड पर उतरने वाला था। इसके लिये हेलीपैड पर पूरी तैयारियां की गईं थी, लेकिन आर्मी चीफ के विमान ने यहां लैंडिंग नहीं की और माणा गांव के आगे चीन सीमा की चौकियों का हवाई निरीक्षण किया। यहां से लगी सीमा चौकियों के निरीक्षण के बाद आमी चीफ जनरल नरवाणे ने नीती मलारी और फॉरवर्ड पोस्‍ट रिमखिम का भी हवाई निरीक्षण किया। इसके बाद वह ब्रिगेड हेडक्वाटर जोशीमठ पहुंचे। दूसरी तरफ पूर्वी लद्दाख में लाइन ऑफ एक्‍चुअल (एलएसी) पर छह माह से जारी टकराव के खत्‍म होने के आसार नजर आने लगे हैं। भारत और चीन के बीच 6 नवंबर को आंठवें दौर की कोर कमांडर वार्ता हुई थी। चुशुल में हुई इस वार्ता में दोनों देश इस बात पर रजामंद हुए कि हैं पैंगोंग त्‍सो से सेनाओं को तीन चरण में हटाया जाएगा। पूर्वी लद्दाख में इस समय भयंकर सर्दियां शुरू हो चुकी हैं लेकिन दोनों ही देशों की सेनाएं पीछे हटने को राजी नहीं हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+