कौन हैं LAC के ये सैनिक जिनकी पीठ खुद आर्मी चीफ जनरल नरवणे ने थपथपाई और क्‍यों

नई दिल्‍ली। सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे दो दिनों के लद्दाख दौरे से लौट आए हैं। जनरल नरवणे की एक फोटोग्राफ को लेकर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही है। इा फोटोग्राफ में जनरल पांच ऑफिसर्स सैनिकों के साथ कुछ बातचीत करते हुए नजर आ रहे हैं। इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि ये वो सैनिक हैं जिन्‍होंने 15 जून को गलवान घाटी में हुई हिंसा में बहादुरी के साथ चीनी सेना को जवाब दिया था।

army-chief-ladakh.jpg

पांच सैनिकों को किया आर्मी चीफ ने सम्‍मानित

आर्मी चीफ जनरल नरवणे ने पांच सैनिकों को प्रशस्ति पत्र से सम्‍मानित किया है। सेना की तरफ से एक तस्‍वीर जारी की गई है। यह तस्‍वीर पूर्वी लद्दाख में फॉरवर्ड इलाके की है और इसमें सेना प्रमुख जनरल नरवणे प्रशस्ति बैज सैनिकों को लगाते हुए नजर आ रहे हैं। उनके पीछे लेह स्थित 14 कोर के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल हरिंदर सिंह को देखा जा सकता है। इसके अलावा नॉर्दन आर्मी कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल वाईके जोशी भी नजर आ रहे हैं। मैटेल के बैज में यह कमेंडेशन कार्ड यानी प्रशस्ति पत्र किसी सैनिकों को वीरता का प्रदर्शन करने पर दिए जाते हैं।

Recommended Video

    India China Tension: Army Chief Naravane ने LAC के जांबाजों को किया सम्मानित | वनइंडिया हिंदी

    दो घटनाओं में चीन को दिया जवाब

    जिन पांच सैनिकों को आर्मी चीफ ने इससे सम्‍मानित किया है वो एलएसी पर हुई दो अलग-अलग घटनाओं से जुड़ा है। जो पहले तीन बैज सेना प्रमुख ने दिए हैं वो 15 जून को पेट्रोलिंग प्‍वाइंट (पीपी) 14 पर हुई हिंसा का जवाब देने वाले सैनिकों को दिया गया था। 15 जून की घटना में 16 बिहार, 3 पंजाब रेजीमेंट, दो आर्टिलरी यूनिट और तीन मीडियम रेजीमेंट के अलावा 81 फील्‍ड रेजीमेंट चीन को जवाब देने में शामिल थी। जो दो और बैज दिए गए हैं वो 17 कुमाऊं रेजीमेंट के दो सैनिकों को दिए गए। इन सै‍निकों ने 5-6 मई को पैंगोंग त्‍सो पर चीनी जवानों की तरफ से हुई हिंसा का जवाब दिया था। इसी घटना के बाद ही भारत और चीन के बीच पूर्वी लद्दाख में टकराव शुरू हो गया था। तब से ही इस इलाके में तनाव जारी है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+