लद्दाख दौरे पर सेना प्रमुख ने अपाचे फाइटर प्लेन में भरी उड़ान, दुश्मनों को दिया सैन्य क्षमता का परिचय
लेह, सितंबर 11। लाइन ऑफ एक्चुएल कंट्रोल (एलएसी) पर गोगरा-हॉट स्प्रिंग्स क्षेत्र में भारत और चीन के बीच चल रहे तनाव के बीच सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे शनिवार और रविवार को लद्दाख के दौरे पर रहे। शनिवार को मनोज पांडे लद्दाख पहुंच गए थे। पहले दिन उन्होंने सैन्य अधिकारियों के साथ हालात की समीक्षा की और रविवार को तो उन्होंने इंडियन एयरफोर्स के अपाचे फाइटर जेट में उड़ान भरी। सेना प्रमुख ने इस उड़ान के जरिए एक तरह से चीन को सख्त हिदायत भी दे दी। IAF ने इस बात की जानकारी देते हुए इसकी क्षमताओं और भूमिकाओं के बारे में भी बताया।

उड़ान का वीडियो आया सामने
जनरल मनोज पांडे की अपाचे फाइटर जेट में उड़ान की वीडियो भी भारतीय सेना के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से शेयर की गई। इस वीडियो के साथ सेना ने बताया कि जनरल मनोज पांडे ने COAS ने हेडक्वार्टर फायरफ्यूरीकॉर्प्स का दौरा किया और परिचालन तैयारियों की समीक्षा की। COAS ने firefurycorps के अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ भी बातचीत की और उनकी व्यावसायिकता और कर्तव्य के प्रति समर्पण के लिए उनकी सराहना की।
सेना प्रमुख के दौरे को लेकर अधिकारियों ने कहा कि फायर एंड फ्यूरी कोर के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल अनिंद्य सेनगुप्ता और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने जनरल पांडे को पेट्रोलिंग प्वाइंट 15 में चल रही विघटन प्रक्रिया सहित समग्र सुरक्षा स्थिति से अवगत कराया।












Click it and Unblock the Notifications