Indian Army के चेतक हेलीकॉप्टर में आई तकनीकी खराबी, खेत में करानी पड़ी लैंडिंग
रोपड़। सेना के चेतक हेलीकॉप्टर ने गुरुवार को खेतों में लैंडिंग की है। बताया जा रहा है कि हेलीकॉप्टर में कुछ तकनीकी खराबी की पता लगा था और इसके बाद खेत में इसकी लैंडिंग कराई गई थी। सूत्रों की ओर से इस बात की जानकारी दी गई है। इस घटना में किसी को भी चोट नहीं आई है और क्रू पूरी तरह से सुरक्षित है।

हेलीकॉप्टर ने पंजाब के पटियाला से टेक ऑफ किया था। एक और हेलीकॉप्टर को लैंडिंग साइट पर तुरंत रवाना किया गया है। फिलहाल इस घटना में और ज्यादा जानकारी का इंतजार है। अभी कुछ दिनों पहले जम्मू के उधमपुर से टेक ऑफ किए गए सेना के हेलीकॉप्टर ने भी क्रैश लैंडिंग की थी।












Click it and Unblock the Notifications