पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब, सीजफायर तोड़ने पर भारतीय सेना ने PoK से सटी 10 पाकिस्तानी चौकियों को उड़ाया

नई दिल्ली। पिछले कई दिनों से पाकिस्तान की ओर से सीजफायर का उल्लघंन किया जा रहा है। कल पाकिस्तानी सेना ने एक बार फिर से संघर्षविराम को तोड़ते हुए भारतीय सीमा में गोलीबारी की। इस गोलीबारी में एक भारतीय जवान शहीद हो गया। भारतीय सेना ने इस फायरिंग का पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया है। सेना ने PoK में एलओसी के सटी 10 पाकिस्तानी चौंकियों को उड़ा दिया है।

Recommended Video

    PoK में Indian Army की सर्जिकल स्ट्राइक, Pakistan Army की कई चौकियां तबाह | वनइंडिया हिंदी
     Indian Army causes heavy damage to Pakistan Army posts across LoC

    भारत ने जवाबी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान को करारा जवाब दिया है। भारतीय सेना ने एलओसी के समीप पाकिस्तानी चौकियों को उडा दिया। भारत ने ये जवाब कार्रवाई अपने जवान के शहीद होने के बाद और पाकिस्तानी सेना को सबक सिखाया। दरअसल जम्मू-कश्मीर के रजौरी और पुंछ सेक्टर में पाकिस्तान की ओर से की जा रही गोलाबारी में सेना के जवान हरचरण सिंह शहीद हो गए, जिसके बाद भारतीय सेना ने पाकिस्तानी चौंकियों को तबाह कर दिया।

    सेना ने पीओके के कहवलियन नाली सम्हानी सेक्टर में पाकिस्तान की सैन्य चौकियों को उड़ा दिया। हालांकि आपको बता दें कि यह पहला मौका नहीं है जब हमारी सेना ने पाकिस्तानी सेना को मुंहतोड़ जबाव दिया है। सेना ने इससे पहले पीओके स्थित आतंकियों के ठिकाने को निशाना बनाते हुए उसे तबाह कर दिया था। वहीं पुलवामा हमले के बाद सेना ने बालाकोट में एयर स्ट्राइक कर आतंकियों को मार गिराया था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+